1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. रोजाना भीगे हुए खजूर खाने से क्या होता है? पोषण का भंडार ड्राई फ्रूट, जानिए सेवन करने का सही तरीका

रोजाना भीगे हुए खजूर खाने से क्या होता है? पोषण का भंडार ड्राई फ्रूट, जानिए सेवन करने का सही तरीका

 Written By: Vanshika Saxena
 Published : May 05, 2026 04:46 pm IST,  Updated : May 05, 2026 04:46 pm IST

Soaked Dates Health Benefits: खजूर आपकी सेहत के लिए वरदान साबित हो सकते हैं। आज हम आपको भीगे हुए खजूर का सेवन करने के तरीके और जबरदस्त स्वास्थ्य लाभों के बारे में बताएंगे।

सेहत के लिए वरदान भीगे हुए खजूर- India TV Hindi
सेहत के लिए वरदान भीगे हुए खजूर Image Source : FREEPIK

खजूर में मौजूद तमाम पोषक तत्व आपकी सेहत को चौतरफा लाभ पहुंचा सकते हैं। अगर आपने सही मात्रा में और सही तरीके से इस ड्राई फ्रूट को अपने डाइट प्लान में शामिल किया, तो आप सेहत से जुड़ी कई समस्याओं की चपेट में आने से बच सकते हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि हेल्थ एक्सपर्ट्स अक्सर सुबह-सुबह खाली पेट खजूर का सेवन करने की सलाह देते हैं। आइए इस ड्राई फ्रूट को कंज्यूम करने के कुछ हेल्थ बेनिफिट्स के बारे में जानते हैं।

पेट के लिए फायदेमंद- अगर आप अपनी गट हेल्थ को मजबूत बनाए रखना चाहते हैं, तो भीगे हुए खजूर का सेवन करना शुरू कर सकते हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इस ड्राई फ्रूट में फाइबर की अच्छी खासी मात्रा मौजूद होती है। फाइबर रिच खजूर कब्ज जैसी पेट से जुड़ी समस्या को दूर करने में कारगर साबित हो सकता है। बेहतर परिणाम हासिल करने के लिए 2-4 भीगे हुए खजूर को अपने डाइट प्लान में शामिल कर लीजिए।

खून की कमी दूर करे- खून की कमी होने पर हेल्थ एक्सपर्ट्स खजूर का सेवन करने की सलाह देते हैं। खजूर में आयरन की भरपूर मात्रा पाई जाती है और यही वजह है कि एनीमिया से जूझ रहे मरीजों के लिए ये ड्राई फ्रूट काफी ज्यादा फायदेमंद साबित हो सकता है। रात में 2-4 खजूर को पानी में भिगो दीजिए और फिर अगली सुबह खाली पेट खजूर का सेवन कर लीजिए।

बूस्ट करे एनर्जी लेवल्स- क्या आपको दिन भर थकान और कमजोरी महसूस होती रहती है? अगर हां, तो भीगे हुए खजूर थकान और कमजोरी की समस्या को दूर करने में कारगर साबित हो सकते हैं। भीगे हुए खजूर से दिन की शुरुआत करें और पूरे दिन एनर्जेटिक फील करें। इतना ही नहीं, भीगे हुए खजूर को हड्डियों के लिए भी काफी ज्यादा फायदेमंद माना जाता है। दिल की सेहत को सुधारने के लिए भी भीगे हुए खजूर का सेवन करने की सलाह दी जाती है।

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। सेहत से जुड़े किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने या किसी भी बीमारी से संबंधित कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।