महिलाओं की सेहत को बेहतर बनाए रखने के लिए डाइट में सोया साग को ज़रूर शामिल करना चाहिए। वेट लॉस कोच और न्यूट्रिशनिस्ट लीमा महाजन अपने यू ट्यूब पर वीडियो शेयर कर कहती हैं कि सोया साग में ऐसे पोषक तत्व पाए जाते हैं जो 11 साल की लड़की से लेकर 70 साल की महिला तक के लिए फायदेमंद है। चलिए जानते हैं वे फायदे कौन से हैं और क्या है सेवन का सही तरीका?
महिलाओं की डाइट में क्यों जरूरी है सोया साग?
-
पीरियड्स में फायदेमंद: लीमा महाजन कहती हैं कि सोया साग में आयरन काफी मात्रा में पाया जाता है। इसमें 6.6 तक आयरन होता है जो खून की कमी को दूर करने में मददगार है। पीरियड्स के दौरान महिलाओं के शरीर से ब्लड लॉस होता है, जिससे आयरन का स्तर गिर सकता है। ऐसे में सोया साग का सेवन शरीर को जरूरी पोषण देता है।
-
इंसुलिन रेजिस्टेंस: अगर आपको डायबिटीज, इंसुलिन रेजिस्टेंस या फिर पीसीओएस है तो इस साग का सेवन ज़रूर करें। दरसल, इसमें मौजूद क्लोरोजेनिक एसिड इंसुलिन के सिग्नल और मेटाबोलिज्म को बेहतर करती है
-
पीरियड्स क्रैम्प्स: लीमा महाजन कहती हैं कि अगर आपको पीरियड्स में बहुत ज़्यादा दर्द या ऐंठन की समस्या होती है तो अपनी डाइट में सोया साग या फिर इसके सीड्स को शामिल करें और चटनी बनाकर खाएं। आप इसके चाय का भी सेवन कर सकते हैं। यह दर्द कंट्रोल करने में मददगार है क्योंकि इसमें एंटीस्पास्मोडिक कंपाउंड होते हैं जो मसल्स को रिलैक्स करते हैं
-
पोस्टपार्टम में फायदेमंद: अगर आप कंसीव करने की योजना बना रही हैं या हाल ही में मां बनी हैं, तो डाइट में सोया साग शामिल कर सकती हैं। इसमें आयरन के साथ फोलिक एसिड से भी भरपूर मात्रा में पाया जाता है जो जो शरीर को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं. डिलीवरी के बाद इसका सेवन मां की पोषण संबंधी जरूरतों को पूरा करने में सहायक होता है
-
मेनोपॉज में फायदेमंद: जो महिलाएं अपने मेनोपॉज फेज़ में हैं उनके लिए भी सोया साग का सेवन बेहद फायदेमंद माना जाता है। यह एस्ट्रोजन लेवल को सपोर्ट करता है और हड्डियों को भी मजबूत बनाता है
Disclaimer: (इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। सेहत से जुड़े किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने या किसी भी बीमारी से संबंधित कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।)
Latest Health News