इस पानी में पैर डुबाकर रखने से निकल जाएगी शरीर की सारी गंदगी, सूजन कम और ब्लड सर्कुलेशन होगा बेहतर
Detox Body Remedies: शरीर को स्वस्थ रखने के लिए बॉडी को डिटॉक्स करना जरूरी है। आप सिर्फ 20 मिनट इस पानी में पैर डालकर बैठ जाएं। इससे शरीर की सारी गंदगी निकल जाएगी और बॉडी रिलेक्स होगी।
आजकल जिस तरह की लाइफ हम जी रहे हैं उसमें तनाव सभी पर भारी है। तनाव से शरीर में कई तरह की बीमारियां जन्म ले रही हैं। वहीं खराब डाइट और लाइफस्टाइल का असर शरीर को बीमार बना रही हैं। ऐसे में समय-समय पर बॉडी को डिटॉक्स करना जरूरी है। पैरों को रिलेक्स देकर शरीर को तनाव मुक्त किया जा सकता है। क्योंकि हमारे पैरों में 7 हजार से भी ज्यादा नर्व्स होती हैं, जिसमें से कुछ सबसे बड़े पोर्स वाली होती हैं जो सीधे लिम्फैटिक सिस्टम तक पहुंचती हैं। यानि पैरों के जरिए बॉडी को डिटॉक्स किया जा सकता है। इसके लिए रोजाना कुछ देर इस पानी में पैर डालकर बैठ जाएं। इससे बॉडी और दिमाग दोनों रिलेक्स होंगे।
पैरों से बॉडी को करें डिटॉक्स
इंस्टाग्राम पर कैमिले रोचेस्टर नाम की एक अमेरिकन महिला ने बॉडी को डिटॉक्स करने वाला खास पानी तैयार करने का तरीका और उसके फायदे बताए हैं। रोचेस्टर ने बताया कि सिर्फ इन 3 चीजों से तैयार किए गए पानी में आप अपने पैरों को रोजाना 20 मिनट के लिए डुबाकर रखते हैं तो इससे पैरों के साथ पूरे शरीर की गंदगी बाहर निकल जाएगी। पैरों के पोर्स के जरिए शरीर को आसानी से डिटॉक्स किया जा सकता है।
पैर को रिलेक्स करने के लिए पानी में क्या डालें भिगोएं
रोचेस्टर ने बताया कि इस पानी को तैयार करने के लिए आपको गर्म पानी लेना है, जितना आपके पैर सह सकें। हीट से पोर्स ओपन होते हैं, जिससे लिम्फ तेजी से मूव करते हैं। इस पानी में 1 कप एप्सम सॉल्ट डालें, नमक में पाया जाने वाला मैग्नीशियम शरीर से हैवी मेटल्स को निकालता है और जब मसल्स रिलेक्स होती है तो ये सूजन कम करने में मदद करता है। पानी में 1 कप एप्पल साइडर विनेगर डालें, ये त्वचा के पीएच लेवल को बैलेंस करता है। टॉक्सिन्स को ब्रेक डाउन करता है और टिशूज में जमा टॉक्सिन्स को ढीला करता है। इसमें थोड़ा रोजमेरी, लेवेंडर या अदरक डालें, इससे सर्किलेशन बेहतर होगा। इस पानी में पैरों को 20 मिनट तक डालकर रखें।
पानी में पैर डालकर रखने के फायदे
पानी से पैरों को निकालने के बाद आपको किसी सूखे ब्रश की मदद से पैरों में हार्ट की ओर हल्की मसाज करनी चाहिए। ये सबसे जरूरी पार्ट है, जिसे कई बार लोग मिस कर देते हैं। इससे आपकी नींद अच्छी होगी, तनाव कम होगा, शरीर रिलेक्स होगा और बॉडी डिटॉक्स होगी। खासतौर से ऐसा करने से दिमाग सबसे ज्यादा रिलेक्स महसूस करता है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। सेहत से जुड़े किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने या किसी भी बीमारी से संबंधित कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।
