A
  1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. बनाना चाहते हैं 20 इंच का डोला, आज से घर पर शुरू कर दें ये एक्सरसाइज, मानी जाती है Biceps की बेस्ट Exercise

बनाना चाहते हैं 20 इंच का डोला, आज से घर पर शुरू कर दें ये एक्सरसाइज, मानी जाती है Biceps की बेस्ट Exercise

अच्छी बाइसेप्स कॉन्फिडेंस बढ़ाने और आपकी पर्सनैलिटी में चार चांद लगाने का काम करता है। यही वजह है कि लोग डोले शोले बनाना चाहते हैं। डोले शोले बनाने के लिए लोग घंटों जिम में पसीना बहाते हैं, लेकिन क्या आपको मालूम है कि कुछ एक्सरसाइज घर पर ही करके बाइसेप्स बना सकते हैं। चलिए जानते हैं।

Best exercise to build biceps- India TV Hindi
Image Source : FREEPIK Best exercise to build biceps

हर फिटनेस फ्रीक का ये सपना होता है कि उसके हाथ इतने मस्कुलर हों कि हर कपड़े की फिटिंग शानदार लगे।  बाइसेप्ल न केवल देखने में अच्छी लगती है बल्कि हमारे ओवरऑल लुक को भी निखारने का काम करती है। अच्छी बाइसेप्स के लिए लोग घंटों जिम में पसीना बहाते हैं, लेकिन क्या आपको मालूम है कि घर पर कुछ एक्सरसाइज करके आप 20 इंच का डोला बना सकते हैं। इसलिए यहां हम आपके लिए कुछ ऐसी एक्सरसाइज लेकर आए हैं जो मस्कुलर बाइसेप्स बनाने में मददगार साबित हो सकते हैं।

कॉन्सेंट्रेशन कर्ल्स
कॉन्सेंट्रेशन कर्ल्स बाइसेप्स की सबसे बेहतरीन एक्सरसाइज है। क्योंकि यह पूरी तरह से बाइसेप्स के 'पीक'  पर फोकस करती है। इस एक्सरसाइज को करने के लिए कुर्सी या बेड के किनारे पर बैठें। अपने हाथ में डंबल लें। अगर आपके पास डंबल नहीं है तो पानी की भरी बाल्टी/बोतल का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके बाद अपनी कोहनी को अपनी जांघ के अंदरूनी हिस्से पर टिकाएं और वजन को ऊपर की ओर उठाएं। यह मसल्स माइंड कनेक्शन को मजबूत करती है और बाइसेप्स की अच्छी बनाती है। 

डायमंड पुश-अप्स
ट्राइसेप्स को चौड़ा करने के लिए इससे बेहतर कोई बॉडीवेट एक्सरसाइज नहीं है। इस एक्सरसाइज को करने के लिए पुश-अप की पोजीशन में आएं, लेकिन अपनी हथेलियों को छाती के नीचे इस तरह रखें कि अंगूठे और तर्जनी उंगली मिलकर एक 'डायमंड' का आकार बनाएं। अब नीचे जाएं और वापस ऊपर आएं। यह आपके ट्राइसेप्स के लेटरल हेड पर दबाव डालती है, जिससे हाथ मोटे नजर आते हैं।

हैमर कर्ल
अगर आपको चौड़ी बाइसेप्स चाहिए तो हैमर कर्ल बेस्ट एक्सरसाइज है। इसे करने के लिए डंबल को सीधा जैसे हथौड़ा पकड़ते हैं पकड़ें। अपनी कोहनियों को शरीर से सटाकर रखें और वजन को कंधों की तरफ लाएं। यह Brachialis मसल्स को टारगेट करती है, जिससे बाइसेप्स चौड़ा बनता है। 

Latest Health News