A
  1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. क्या सुबह-सुबह बढ़ जाता है आपका ब्लड शुगर लेवल? तो आजमाकर देखें ये तरीके

क्या सुबह-सुबह बढ़ जाता है आपका ब्लड शुगर लेवल? तो आजमाकर देखें ये तरीके

क्या आप डायबिटीज जैसी साइलेंट किलर बीमारी से जूझ रहे हैं? अगर हां, तो आपको हाई ब्लड शुगर लेवल पर काबू पाने के कुछ तरीकों के बारे में जानकारी हासिल कर लेनी चाहिए।

हाई ब्लड शुगर लेवल- India TV Hindi
Image Source : INDIA TV हाई ब्लड शुगर लेवल

खराब लाइफस्टाइल और अनहेल्दी डाइट प्लान को फॉलो करने की वजह से डायबिटीज के मामले बढ़ते जा रहे हैं, जो वाकई में चिंता का विषय है। डायबिटीज से जूझ रहे मरीजों का ब्लड शुगर लेवल अक्सर सुबह के समय बढ़ जाता है। अगर आप कुछ छोटी-छोटी टिप्स को रेगुलरली फॉलो करते हैं, तो हाई ब्लड शुगर लेवल की समस्या पर काफी हद तक काबू पा सकते हैं।

रात में इन चीजों से परहेज करें

डायबिटीज पेशेंट्स को अपने खान-पान पर खास ध्यान देना चाहिए। रात में हाई कार्ब्स वाला खाना खाने से डायबिटीज से जूझ रहे मरीजों की सेहत को नुकसान पहुंच सकता है। अगर आप डिनर में चावल या फिर डिनर के बाद मिठाई का सेवन करते हैं, तो आपको सावधान हो जाना चाहिए। ब्लड शुगर लेवल पर काबू पाने के लिए प्रोटीन और फाइबर रिच दाल और हरी सब्जियां खाना जरूरी है।

जरूरी है एक्सरसाइज करना

अगर आप भी डायबिटीज जैसी साइलेंट किलर बीमारी की चपेट में आ चुके हैं, तो आपको एक्सरसाइज को अपने डेली रूटीन में शामिल कर लेना चाहिए। 15 से 20 मिनट वॉक करने से या फिर रेगुलरली योग करने से हाई ब्लड शुगर लेवल की समस्या पर काफी हद तक काबू पाया जा सकता है। इस तरह की छोटी-छोटी टिप्स को फॉलो करने के साथ-साथ आपको रेगुलरली ब्लड शुगर लेवल की मॉनिटरिंग भी करनी चाहिए।

7-8 घंटे की साउंड स्लीप

अगर सुबह-सुबह आपका ब्लड शुगर लेवल हाई है, तो हो सकता है कि आप रात में ठीक तरह से सो न पाए हों। इस समस्या से छुटकारा पाने के लिए हर रोज 7 से 8 घंटे की साउंड स्लीप लेना बेहद जरूरी है। अगर इस तरह की टिप्स को फॉलो करने के बाद भी आपका ब्लड शुगर लेवल हाई रहता है, तो आपको अपना चेकअप करवा लेना चाहिए।

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। सेहत से जुड़े किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने या किसी भी बीमारी से संबंधित कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

Latest Health News