1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. हर रोज इस तरह से पिएं शहद का पानी, महीने भर में फौलादी बन जाएगा शरीर

हर रोज इस तरह से पिएं शहद का पानी, महीने भर में फौलादी बन जाएगा शरीर

 Written By: Vanshika Saxena
 Published : Jun 22, 2025 06:49 pm IST,  Updated : Jun 22, 2025 06:49 pm IST

क्या आप जानते हैं कि शहद की तरह ही शहद का पानी भी आपकी सेहत पर ढेर सारे पॉजिटिव असर डाल सकता है? आइए हनी वॉटर के कुछ हेल्थ बेनिफिट्स के बारे में जानकारी हासिल करते हैं।

हनी वॉटर- India TV Hindi
हनी वॉटर Image Source : INDIA TV

आयुर्वेद के मुताबिक औषधीय गुणों से भरपूर शहद आपकी सेहत के लिए वरदान साबित हो सकता है। शहद का पानी सेहत से जुड़ी कई समस्याओं को दूर करने में कारगर साबित हो सकता है। आइए शहद के पानी को डाइट प्लान में शामिल करने के सही तरीके के बारे में जानकारी हासिल करते हैं। रोज शहद का पानी पिएं और महज एक ही महीने के अंदर खुद-ब-खुद पॉजिटिव असर देखें।

कब और कैसे पिएं शहद का पानी?

सबसे पहले एक गिलास पानी को गुनगुना कर लीजिए। अब इस पानी में एक स्पून शहद को अच्छी तरह से मिक्स कर लीजिए। बेहतर परिणाम हासिल करने के लिए आपको सुबह-सुबह खाली पेट पोषक तत्वों से भरपूर इस ड्रिंक को कंज्यूम करना चाहिए। दादी-नानी के जमाने से इस ड्रिंक को पीने की सलाह दी जाती रही है, आइए जानते हैं क्यों...

गट हेल्थ के लिए फायदेमंद

शहद का पानी आपकी गट हेल्थ के लिए काफी ज्यादा फायदेमंद साबित हो सकता है। कब्ज और अपच जैसी पेट से जुड़ी समस्याओं से छुटकारा पाने के लिए आप शहद के पानी का सेवन कर सकते हैं। इसके अलावा हर रोज शहद का पानी पीने से इम्यून सिस्टम को भी काफी हद तक मजबूत बनाया जा सकता है यानी आप बार-बार बीमार पड़ने से बच सकते हैं।

आसान बनाएं वेट लॉस जर्नी

वेट लॉस जर्नी को आसान बनाने के लिए भी इस ड्रिंक का सेवन किया जा सकता है क्योंकि इसमें पाए जाने वाले तत्व आपकी बॉडी के मेटाबॉलिज्म को बूस्ट करने में मददगार साबित हो सकते हैं। इस ड्रिंक को पीकर दिन की शुरुआत करने से आप दिन भर एनर्जेटिक महसूस कर पाएंगे। सर्दी और खांसी की समस्या से राहत पाने के लिए भी शहद के पानी का सेवन किया जा सकता है।

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। सेहत से जुड़े किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने या किसी भी बीमारी से संबंधित कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।