1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. शरीर में दिखाई देने वाले छोटे-छोटे लक्षण, जो फेफड़े के कैंसर की तरफ कर सकते हैं इशारा

शरीर में दिखाई देने वाले छोटे-छोटे लक्षण, जो फेफड़े के कैंसर की तरफ कर सकते हैं इशारा

 Written By: Vanshika Saxena
 Published : Jun 22, 2025 04:23 pm IST,  Updated : Jun 22, 2025 04:23 pm IST

कहीं आप भी जाने-अनजाने में शरीर में दिखाई देने वाले कुछ ऐसे लक्षणों को नजरअंदाज तो नहीं कर रहे हैं, जो लंग कैंसर का संकेत साबित हो सकते हैं!

फेफड़े का कैंसर- India TV Hindi
फेफड़े का कैंसर Image Source : INDIA TV

कैंसर जैसी खतरनाक और जानलेवा बीमारी के लक्षणों को समय रहते पहचानकर इसका इलाज शुरू करवाना बेहद जरूरी होता है। अक्सर शरीर में दिखाई देने वाले लक्षण इस गंभीर बीमारी की तरफ बार-बार इशारा करते हैं, लेकिन पेशेंट्स इन लक्षणों को इग्नोर करने की गलती कर बैठते हैं। आज हम आपको फेफड़े के कैंसर यानी लंग कैंसर के कुछ कॉमन लक्षणों के बारे में बताएंगे। 

गौर करने वाले लक्षण

अगर आपका शरीर हर समय थका हुआ महसूस करता है, तो ये मामूली सा लगने वाला लक्षण भी लंग कैंसर की तरफ इशारा कर सकता है। इसके अलावा बिना वर्कआउट या फिर डाइटिंग किए अचानक से वजन का कम होना भी खतरे का संकेत हो सकता है। खांसी या फिर बलगम की समस्या का ठीक न होने पर सावधान हो जाएं और अपना चेकअप कराएं।

सांस लेने में दिक्कत

सांस लेने में दिक्कत महसूस होना या फिर जरा सा काम करने पर सांस का फूलना, लंग कैंसर का संकेत साबित हो सकता है। फेफड़े में कैंसर सेल्स के पैदा होने की वजह से इस अंग के काम करने की क्षमता बुरी तरह से प्रभावित होने लगती है जिसकी वजह से ब्रीदिंग प्रॉब्लम्स का सामना करना पड़ सकता है। लंग कैंसर का जल्द से जल्द ट्रीटमेंट शुरू करवाना बेहद जरूरी होता है वरना आपकी सेहत बुरी तरह से प्रभावित हो सकती है। आपको बता दें कि इस कैंसर की वजह से पेशेंट की जान भी जा सकती है।

आवाज में बदलाव

आवाज में भारीपन या फिर आवाज का कर्कश हो जाना, ये लक्षण लंग कैंसर की तरफ इशारा कर सकता है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि लंग कैंसर की वजह से वॉइस बॉक्स पर नेगेटिव असर पड़ सकता है। इस तरह के लक्षण एक साथ नजर आने पर आपको तुरंत सावधान हो जाना चाहिए वरना बाद में आपको पछताना पड़ सकता है।

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। सेहत से जुड़े किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने या किसी भी बीमारी से संबंधित कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।