1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. सांस की दिक्कत से मिल जाएगी राहत, इन योगासनों का अभ्यास करने से होगा फायदा

सांस की दिक्कत से मिल जाएगी राहत, इन योगासनों का अभ्यास करने से होगा फायदा

 Written By: Vanshika Saxena
 Published : Jun 20, 2025 04:08 pm IST,  Updated : Jun 20, 2025 04:08 pm IST

क्या आपको भी सांस लेने में दिक्कत महसूस होती है? अगर हां, तो आपकी जानकारी के लिए बता दें कि कुछ योगासन आपकी इस समस्या को दूर करने में मददगार साबित हो सकते हैं।

ब्रीदिंग प्रॉब्लम से कैसे छुटकारा पाएं?- India TV Hindi
ब्रीदिंग प्रॉब्लम से कैसे छुटकारा पाएं? Image Source : INDIA TV

अगर आपको सांस लेने में तकलीफ होती है या फिर आप अस्थमा जैसी गंभीर बीमारी से जूझ रहे हैं, तो योग आपकी सेहत के लिए काफी ज्यादा फायदेमंद साबित हो सकता है। जो लोग रेगुलरली योग अभ्यास करते हैं, उनके लंग्स मजबूत हो जाते हैं। आइए कुछ ऐसे योगासनों के बारे में जानते हैं, जिनकी रेगुलर प्रैक्टिस सांस से जुड़ी समस्याओं को दूर भगाने में असरदार साबित हो सकती है।

भ्रामरी प्राणायाम

अगर आपको सांस लेने में दिक्कत महसूस होती है, तो आपको अपने लंग्स को मजबूत बनाने की कोशिश करनी चाहिए। इसके लिए आप भ्रामरी प्राणायाम को अपने डेली रूटीन का हिस्सा बना सकते हैं। भ्रामरी प्राणायाम की मदद से न केवल सांस से जुड़ी समस्या दूर होगी बल्कि तनाव की भी छुट्टी हो जाएगी। कुल मिलाकर भ्रामरी प्राणायाम आपकी फिजिकल हेल्थ के साथ-साथ आपकी मेंटल हेल्थ के लिए भी काफी ज्यादा फायदेमंद साबित हो सकता है।

कपालभाति

अगर आप ब्रीदिंग प्रॉब्लम से जूझ रहे हैं, तो आपको कपालभाति करना चाहिए। हर रोज कपालभाति करने से न केवल आपके लंग्स की सेहत में सुधार होगा बल्कि आपकी सांस की दिक्कत भी काफी हद तक दूर हो पाएगी। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि कपालभाति आपकी वेट लॉस जर्नी को भी आसान बना सकता है।

भ्रस्तिका प्राणायाम

भ्रस्तिका प्राणायाम को लंग्स के लिए काफी ज्यादा फायदेमंद माना जाता है। अगर आप सांस से जुड़ी समस्याओं से छुटकारा पाना चाहते हैं, तो आपको हर रोज भ्रस्तिका प्राणायाम का अभ्यास करना शुरू कर देना चाहिए। महज एक महीने के अंदर ही आपको खुद-ब-खुद पॉजिटिव असर महसूस होने लगेगा। अगर आप डिप्रेशन जैसी गंभीर बीमारी की चपेट में आने से बचना चाहते हैं, तो भी भ्रस्तिका प्राणायाम को अपने डेली रूटीन में शामिल कर सकते हैं।

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। सेहत से जुड़े किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने या किसी भी बीमारी से संबंधित कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।