Friday, February 13, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. शरीर में दिखाई देने वाले इन लक्षणों से सावधान, हो सकते हैं टाइप-2 डायबिटीज का संकेत

शरीर में दिखाई देने वाले इन लक्षणों से सावधान, हो सकते हैं टाइप-2 डायबिटीज का संकेत

Written By: Vanshika Saxena Published : Jun 19, 2025 04:40 pm IST, Updated : Jun 19, 2025 04:40 pm IST

डायबिटीज के बढ़ते मामले वाकई में चिंता का विषय हैं। आइए टाइप-2 डायबिटीज के कुछ लक्षणों के बारे में जानकारी हासिल करते हैं।

टाइप-2 डायबिटीज- India TV Hindi
Image Source : INDIA TV टाइप-2 डायबिटीज

क्या आपको भी यही लगता है कि सिर्फ ज्यादा चीनी खाने की वजह से डायबिटीज हो सकती है? अगर हां, तो आपको अपनी इस गलतफहमी को जल्द से जल्द दूर कर लेना चाहिए। खराब लाइफस्टाइल, अनहेल्दी डाइट प्लान जैसे तमाम फैक्टर्स डायबिटीज का कारण बन सकते हैं। आज हम आपको कुछ ऐसे लक्षणों के बारे में बताएंगे जो टाइप-2 डायबिटीज की तरफ इशारा कर सकते हैं।

ज्यादा प्यास लगना

अगर आपको बार-बार प्यास लगने लगी है या फिर पानी पीने के बाद भी आपकी प्यास ठीक से बुझ नहीं पाती है, तो हो सकता है कि आप टाइप-2 डायबिटीज का शिकार बन गए हों। इसके अलावा टाइप-2 डायबिटीज से जूझ रहे मरीजों को ज्यादा भूख भी लग सकती है। आपको भी इस तरह के लक्षणों को मामूली समझकर नजरअंदाज करने की गलती नहीं करनी चाहिए।

हाथ और पैर सुन्न पड़ना

क्या आपके हाथ या फिर पैर अक्सर सुन्न पड़ जाते हैं या फिर आपको हाथों या पैरों में झुनझुनी महसूस होती है? अगर हां, तो इस तरह का लक्षण भी टाइप-2 डायबिटीज की तरफ इशारा कर सकता है। इसके अलावा अगर आपको हर समय बहुत ज्यादा थकान महसूस होती रहती हो, तो भी आपको सावधान हो जाना चाहिए। टाइप-2 डायबिटीज के मरीजों को अक्सर एनर्जी की कमी महसूस हो सकती है।

धुंधला दिखाई देना

अगर आपको ब्लर विजन की समस्या का सामना करना पड़ रहा है, तो हो सकता है कि आपको टाइप-2 डायबिटीज हो। इसके अलावा बार-बार पेशाब आना भी टाइप-2 डायबिटीज का संकेत साबित हो सकता है। अगर आपको इस तरह के लक्षण एक साथ दिखाई दे रहे हों तो आपको बिना देरी किए अपना चेकअप करवा लेना चाहिए वरना बाद में आपको पछताना पड़ सकता है।

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। सेहत से जुड़े किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने या किसी भी बीमारी से संबंधित कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

Latest Health News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।

Advertisement
Advertisement
Advertisement