अगर चुकंदर को सही मात्रा में और सही तरीके से कंज्यूम किया जाए, तो सेहत पर ढेर सारे पॉजिटिव असर पड़ सकते हैं। वहीं, अगर आप जरूरत से ज्यादा चुकंदर का सेवन करते हैं, तो आपकी सेहत पर पॉजिटिव की जगह नेगेटिव असर भी पड़ सकता है। आइए जानते हैं कि ज्यादा मात्रा में चुकंदर का सेवन करने की वजह से आपको सेहत से जुड़ी किन समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि चुकंदर में ऑक्सलेट की अच्छी खासी मात्रा पाई जाती है। यानी अगर आप जरूरत से ज्यादा चुकंदर का सेवन करते हैं, तो किडनी में स्टोन होने का खतरा बढ़ सकता है। अगर आप किडनी स्टोन की समस्या से जूझ रहे हैं, तो आपको डॉक्टर की सलाह लिए बिना चुकंदर या फिर चुकंदर के जूस का सेवन नहीं करना चाहिए।
हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक चुकंदर में पाए जाने वाले तत्व आपकी गट हेल्थ पर बुरा असर डाल सकते हैं। जरूरत से ज्यादा चुकंदर का सेवन करने की वजह से पेट में ऐंठन भी हो सकती है। पेट से जुड़ी समस्याओं की चपेट में आने से बचने के लिए आपको लिमिट में रहकर ही चुकंदर का सेवन करना चाहिए। दरअसल, किसी भी चीज की अति सेहत को डैमेज करने का काम कर सकती है।
स्टडीज के मुताबिक जो लोग चुकंदर का ज्यादा सेवन करते हैं, उन्हें लिवर से जुड़ी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। चुकंदर में पाए जाने वाले तत्व, अगर शरीर में ज्यादा मात्रा में पहुंच जाएं, तो लिवर को नुकसान पहुंचा सकते हैं। इसके अलावा आपकी जानकारी के लिए बता दें कि ज्यादा चुकंदर कंज्यूम करने के कारण हड्डियों से जुड़ी समस्याएं भी पैदा हो सकती हैं।
डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। सेहत से जुड़े किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने या किसी भी बीमारी से संबंधित कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।
संपादक की पसंद