1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. क्या डायबिटीज के मरीज खजूर खा सकते हैं, डाइटिशियन से जानिए कितना होता है 1 खजूर का GI नंबर

क्या डायबिटीज के मरीज खजूर खा सकते हैं, डाइटिशियन से जानिए कितना होता है 1 खजूर का GI नंबर

Dates In Diabetes: मीठा और कार्बोहाइड्रेट से भरपूर खजूर सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है। लेकिन डायबिटीज में ब्लड शुगर पर सीधा असर डालता है। जानिए क्या डायबिटीज में खजूर खा सकते हैं या नहीं। खजूर का जीआई नंबर कितना होता है?

शुगर में खजूर खा सकते हैं?- India TV Hindi
Image Source : FREEPIK शुगर में खजूर खा सकते हैं?

खजूर एक मीठा, गूदेदार और पौष्टिक तत्वों से भरपूर फल है। खजूर को लोग पकाकर खाते हैं या सूखे फलों के रूप में भी इसका इस्तेमाल किया जाता है। मिठाइयों, स्मूदी, केक में मिठास के लिए खजूर का इस्तेमाल किया जाता है। खजूर में फ्रूक्टोज काफी ज्यादा होता है जो फलों में पाया जाने वाला नेचुरल स्वीटर है। लेकिन क्या डायबिटीज के मरीज खजूर खा सकते हैं या नहीं। इस बारे में हमने डाइटिशियन से बात की कि आखिर खजूर का GI नंबर कितना होता है?

क्या डायबिटीज के मरीज खजूर खा सकते हैं?

न्यूट्रीशियन, वेट लॉस कोच और कीटो डाइटिशियन स्वाति सिंह के अनुसार, खजूर मीठा तो होता है लेकिन लेकिन इसमें फाइबर की मात्रा भी अच्छी होती है। खजूर में कोर्बोहाइड्रेट भी काफी ज्यादा होता है। जिससे ब्लड शुगर सीधे प्रभावित हो सकता है। लेकिन खजूर में पाया जाने वाला डाइटरी फाइबर इसे डायबिटीज के रोगियों के लिए खाया जाने वाला फल बना देता है। इससे कार्बोहाइड्रेट के अवशोषण में देरी आती है। जिससे शुगर एकदम से नहीं बढ़ता है। शुगर के मरीज कभी कुछ बहुत मीठा खाने की क्रेविंग हो रही है। तो ऐसी स्थिति में दवाओं के साथ 1 खजूर खा सकते हैं। नाश्ते के बाद 1 खजूर खा सकते हैं। जिसका GI कम हो।

खजूर का ग्लाइसेमिक इंडेक्स (GI) नंबर कितना होता है?

नॉर्मल खजूर का GI (Glycemic Index) नंबर 55.2 से 74.6 के बीच होता है। जबकि जो फूड 55 GI से कम होता है डायबिटीज के रोगियों को वही खाना चाहिए। लेकिन खजूर में पाए जाने वाले डाइटरी फाइबर की वजह से बहुत कम मात्रा में कभी खजूर खाया जा सकता है। शकरा, सुक्करी और सागई खजूर सबसे कम जीआई (42.8, 43.4 और 44.6 नंबर वाला होता है। खजूर के अलग-अलग नमूनों का जीएल (Glycemic Load) 8.5 से 24 तक होता है।

खजूर खाने के फायदे

फाइबर के अलावा, खजूर में कई विटामिन और मिनरल पाए जाते हैं जो सेहत के लिए फायदेमंद होते हैं। खजूर एंटीऑक्सीडेंट का भी एक सोर्स है, जिससे सूजन और ऑक्सीडेटिव तनाव को कम करने में मदद मिलती है। करीब 100 ग्राम खजूर में ये पोषक तत्व पाए जाते हैं।

खजूर पोषक तत्व
कैल्शियम 64 मिलीग्राम
आयरन 0.9 मिलीग्राम
पोटेशियम 696 मिलीग्राम
जस्ता 0.4 मिलीग्राम
मैग्नीशियम 54 मिलीग्राम

अपने हाई उच्च फाइबर, विटामिन और खनिज से भरपूर होने के कारण, खजूर पाचन में सहायता करता है। इससे इम्यूनिटी बढ़ती है और हार्ट हेल्थ में भी सुधार आता है। सामान्य लोगों को 2-3 खजूर रोजाना खाने से फायदा मिलेगा।

Disclaimer: (इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। सेहत से जुड़े किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने या किसी भी बीमारी से संबंधित कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।)

 

Latest Health News