A
  1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. नीम के पत्ते चबाने से शरीर पर क्या असर पड़ता है, सेहत के लिए वरदान साबित होगी ये औषधि

नीम के पत्ते चबाने से शरीर पर क्या असर पड़ता है, सेहत के लिए वरदान साबित होगी ये औषधि

आयुर्वेद के मुताबिक नीम की पत्तियों में पाए जाने वाले तमाम पोषक तत्व आपकी ओवरऑल हेल्थ के लिए काफी ज्यादा फायदेमंद साबित हो सकते हैं। आइए जानते हैं कैसे...

नीम की पत्तियां- India TV Hindi
Image Source : INDIA TV नीम की पत्तियां

दादी-नानी के जमाने से नीम की पत्तियों को सेहत के लिए फायदेमंद माना जाता रहा है। हेल्थ एक्सपर्ट्स भी मानते हैं कि सही मात्रा में और सही तरीके से नीम की पत्तियों को कंज्यूम कर सेहत पर ढेर सारे पॉजिटिव असर पड़ सकते हैं। आइए पोषक तत्वों से भरपूर नीम की पत्तियों का सेवन करने के कुछ कमाल के हेल्थ बेनिफिट्स के बारे में जानकारी हासिल करते हैं।

गट हेल्थ पर पड़ता है पॉजिटिव असर

क्या आप अपनी गट हेल्थ को सुधारना चाहते हैं? अगर हां, तो आप नीम की पत्तियों को चबाना शुरू कर सकते हैं। पेट से जुड़ी समस्याओं से छुटकारा पाने के लिए खाली पेट नीम की पत्तियों का सेवन किया जा सकता है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि बॉडी के मेटाबॉलिज्म को बूस्ट कर वेट लॉस जर्नी को आसान बनाने के लिए भी नीम की पत्तियों को कंज्यूम किया जा सकता है।

कम हो सकता है दिल से जुड़ी बीमारियों का खतरा

कोलेस्ट्रॉल की समस्या से जूझ रहे लोगों को भी नीम की पत्तियों का सेवन करने की सलाह दी जाती है। अगर आप हर रोज नीम की पत्तियां चबाएंगे, तो दिल से जुड़ी गंभीर और जानलेवा बीमारियों का खतरा काफी हद तक कम हो सकता है। बेहतर परिणाम हासिल करने के लिए सही मात्रा में और सही तरीके से नीम की पत्तियों को डाइट प्लान में शामिल करना जरूरी है।

शरीर को डिटॉक्सिफाई करने में कारगर

रोज सुबह खाली पेट नीम की पत्तियां चबाकर आप अपनी बॉडी को डिटॉक्सिफाई कर सकते हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि नीम की पत्तियों में पाए जाने वाले तमाम पोषक तत्व आपके खून को साफ करने में भी मददगार साबित हो सकते हैं। नीम की पत्तियां आपकी सेहत के साथ-साथ आपकी त्वचा के लिए भी काफी ज्यादा फायदेमंद साबित हो सकती हैं।

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। सेहत से जुड़े किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने या किसी भी बीमारी से संबंधित कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

Latest Health News