A
  1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. क्या गर्मियों में काली मिर्च का सेवन कर सकते हैं, जानिए इससे क्या फायदे और नुकसान होंगे

क्या गर्मियों में काली मिर्च का सेवन कर सकते हैं, जानिए इससे क्या फायदे और नुकसान होंगे

Benefits and Side Effects Of Black Pepper In Summer: आयुर्वेदिक दवाओं और घरेलू नुस्खों में काली मिर्च का इस्तेमाल किया जाता है। लेकिन क्या गर्मी में काली मिर्च का सेवन कर सकते हैं। आइये जानते हैं आयुर्वेद क्या कहता है?

क्या गर्मी में काली मिर्च खा सकते हैं?- India TV Hindi
Image Source : INDIA TV क्या गर्मी में काली मिर्च खा सकते हैं?

भारतीय घरों में खड़े मसाले में काली मिर्च का इस्तेमाल किया जाता है। काली मिर्च न सिर्फ खाने के स्वाद को अलग फ्लेवर देती है बल्कि इससे शरीर को कई फायदे मिलते हैं। सर्दी जुकाम होने पर काली मिर्च का सेवन फायदेमंद माना जाता है। काली मिर्च की तासीर गर्म होती है। ऐसे में क्या गर्मी में काली मिर्च का सेवन करना चाहिए। अगर आप गर्मियों में काली मिर्च खाते हैं तो इससे क्या फायदे और नुकसान होंगे।

गर्मी में काली मिर्च खा सकते हैं या नहीं?  

आयुर्वेदिक डॉक्टर चंचल शर्मा के अनुसार, आयुर्वेद में काली मिर्च को बहुत असरदार और शक्तिशाली मसाला माना गया है। काली मिर्च खाने से कमजोर हो चुकी पाचन शक्ति को मजबूत किया जा सकता है। इसका सेवन करने से इम्यूनिटी बूस्ट होती है। काली मिर्च चूंकि गर्म होती है तो गर्मी में इसका सेवन सीमित मात्रा में ही करें।

गर्मी में काली मिर्च का सेवन कैसे करें?

 

गर्मियों में सीमित मात्रा में काली मिर्च का उपयोग सब्जी में किया जा सकता है। इसके अलावा छाछ, सलाद, सूप या किसी चटनी में भी काली मिर्च डाल सकते हैं। अगर आपको पेट में जलन रहती है या बहुत गर्मी रहती है तो किसी एक्सपर्ट की सलाह से ही काली मिर्च का सेवन शुरू करें। 

काली मिर्च के फायदे

गर्मी में पाचन क्रिया धीमी हो जाती है। ऐसे में अगर आप काली मिर्च को डाइट में शामिल करते हैं तो इसमें पाए जाने वाले कुछ तत्व खाने में पाए जाने वाले पोषक तत्वों को आसानी से शरीर तक पहुंचाने में मदद करते हैं। इसके लिए काली मिर्च में पाइपरीन नामक तत्व असरदार साबित होता है। काली मिर्च खाने से गैस या बदहजमी जैसी समस्या नहीं होती है। इससे खाना जल्दी और आसानी से पच जाता है। सीजनल बीमारियों को दूर करने में, संक्रमण से लड़ने में भी काली मिर्च मददगार हैं।

काली मिर्च के नुकसान

आयुर्वेदिक विशेषज्ञों की मानें तो जिन लोगों को पित्त दोष है उन्हें काली मिर्च खाने से बचना चाहिए। बहुत ज्यादा काली मिर्च खाने से मुंह में छाले हो सकते हैं और भोजन पढ़ाने में परेशानी हो सकती है। गर्म तासीर की काली मिर्च का ज्यादा सेवन त्वच को खराब कर सकता है इससे रैशेज हो सकते हैं। इसलिए काली मिर्च खाने से पहले ये जरूर पढ़ लें कि इसे कब और कितनी मात्रा में इस्तेमाल करना चाहिए।

पेट फूलना, एसिडिटी और कब्ज रहती है, युवाओं की ये आदतें आंतों को पहुंचा रही हैं नुकसान

Disclaimer: (इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। सेहत से जुड़े किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने या किसी भी बीमारी से संबंधित कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।)

Latest Health News