1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. बहुत ज्यादा चिया सीड्स सेवन करने से सेहत को हो सकते हैं बड़े नुकसान, यहां जान लें साइड इफेक्ट्स

बहुत ज्यादा चिया सीड्स सेवन करने से सेहत को हो सकते हैं बड़े नुकसान, यहां जान लें साइड इफेक्ट्स

चिया सीड्स पोषण से भरपूर माने जाते हैं, लेकिन इनका अत्यधिक सेवन स्वास्थ्य के लिए समस्याएं खड़ी कर सकता है। यहां हम आपको बताने जा रहे हैं बहुत ज्यादा चिया सीड्स खाने से क्या नुकसान हो सकते हैं।

बहुत ज्यादा चिया सीड्स सेवन करने से सेहत को हो सकते हैं बड़े नुकसान, यहां जान लें साइड इफेक्ट्स - India TV Hindi
Image Source : MAGNIFIC बहुत ज्यादा चिया सीड्स सेवन करने से सेहत को हो सकते हैं बड़े नुकसान, यहां जान लें साइड इफेक्ट्स

चिया सीड्स को न्यूट्रिएंट्स का पावरहाउस माना जाता है। इनमें ओमेगा-3 फैटी एसिड, फाइबर, प्रोटीन और एंटी-ऑक्सीडेंट प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं। स्वास्थ्य लाभों के कारण लोग इसे अपनी डाइट में तेजी से शामिल कर रहे हैं। लेकिन जैसा कि कहावत है "अति सर्वत्र वर्जयेत" यानी किसी भी चीज़ की अति नुकसान पहुंचाती है। चिया सीड्स के अत्यधिक सेवन से सेहत को गंभीर नुकसान हो सकते हैं। यहां हम आपको बताने जा रहे हैं कि बहुत ज्यादा चिया सीड्स का सेवन करने से क्या नुकसान होते हैं। 

1. पाचन संबंधी समस्याएं
चिया सीड्स में फाइबर की मात्रा बहुत अधिक होती है। यदि आप अचानक या बहुत अधिक मात्रा में चिया सीड्स का सेवन करने लगते हैं, तो आपका पाचन तंत्र इसे पचाने में असमर्थ हो सकता है। इससे पेट में गैस, ब्लोटिंग, ऐंठन, दस्त या कब्ज जैसी समस्याएं हो सकती हैं।

2. गले में थक्का या रुकावट का खतरा
चिया सीड्स अपने वजन से 10 से 12 गुना अधिक पानी सोख सकते हैं। यदि आप इन्हें सूखा खाते हैं और तुरंत पानी पीते हैं, तो ये गले या भोजन की नली में जाकर फूल जाते हैं। इससे गले में रुकावट या दम घुटने का खतरा बन सकता है। इसलिए इन्हें हमेशा पानी में भिगोकर सीमित मात्रा में ही खाना चाहिए।

3. ब्लड प्रेशर करे कम
चिया सीड्स में प्रचुर मात्रा में ओमेगा-3 फैटी एसिड पाया जाता है, जो प्राकृतिक रूप से खून को पतला करता है और ब्लड प्रेशर को कम करने में मदद करता है। हालांकि, यदि हाई बीपी की दवा ले रहे लोग इसका अत्यधिक सेवन करते हैं, तो उनका ब्लड प्रेशर खतरनाक स्तर तक गिर सकता है।

4. शुगर लेवल का असामान्य रूप से गिरना
चिया सीड्स में मौजूद फाइबर ब्लड शुगर को नियंत्रित करने में मदद करता है। लेकिन अगर डायबिटीज के मरीज दवाइयों के साथ बहुत अधिक मात्रा में चिया सीड्स खाते हैं, तो उनका ब्लड शुगर लेवल अचानक बहुत कम हो सकता है।

5. एलर्जी की समस्या
कुछ लोगों को चिया सीड्स से एलर्जी हो सकती है। इसके अत्यधिक सेवन से शरीर में दाने, खुजली, आंखों से पानी आना, उल्टी या सांस लेने में तकलीफ जैसी दिक्कतें दिखाई दे सकती हैं।

Disclaimer: (इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। सेहत से जुड़े किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने या किसी भी बीमारी से संबंधित कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

Latest Health News