1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. कोरोना वायरस: हर किसी को मास्क पहनने की नहीं है जरुरत, मास्क पहने समय ध्यान रखें ये बातें

कोरोना वायरस: हर किसी को मास्क पहनने की नहीं है जरुरत, मास्क पहने समय ध्यान रखें ये बातें

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने भी ट्वीट कर बताया है कि, मास्क हर किसी को पहनने की आवश्यकता नहीं है। जानिए किन्हें मास्क पहनने की जरूरत?

coronavirus and mask- India TV Hindi
कोरोना वायरस किसे पहनना चाहिए मास्क 

कोरोना वायरस का डर लोगो में इस प्रकार बढ़ गया है कि हर कोई इससे बचने के लिए अलग-अलग तरीके आजमा रहा है। लोग मुंह पर स्कॉर्फ, रुमाल, मास्क पहनने से लेकर घरो में बंद रहने तक को मजबूर हो चुके हैं। इसके अलावा आपने देखा होगा कि बस, मेट्रो, ट्रेन और हवाई जहाज में ट्रेवल करने वाले अधिकतर लोग मास्क लगाए हुए नजर आ जाते हैं।  अब इसे कोरोनावायरस का खौफ कहें या सावधानी बरतने के लिए उठाया गया कदम, कुछ भी सही होगा।  बेशक आपके दिमाग में यह सवाल उठ रहा होगा की जिस प्रकार कोरोना वायरस की ये बीमारी तेजी से फैल रही है ऐसे में मास्‍क पहनें या न पहनें, मास्‍क को पहनने के दौरान क्‍या सावधानी बरतें और मास्‍क कब पहनें? तो परेशान ना होए। ऐसे में स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय ने एक ट्वीट करते बताया कि आखिर किन लोगों को मास्क पहनना जरूरी है और मास्क पहनते वक्त किन बातों का ध्यान रखें। 

केंद्रीय स्‍वास्‍थ्‍य मंत्रालय ने भी ट्वीट कर बताया है कि, मास्‍क हर किसी को पहनने की आवश्‍यकता नहीं है। जानिए किन्हें मास्क पहनने की जरूरत?

  • कोरोनावायरस की मौजूदा स्थिति में मास्‍क कुछ विशेष लोगों को ही लगाने की आवश्‍कता है, जैसे कि मास्‍क केवल तभी पहनें जब आपमें कोरोना वायरस के लक्षण मिले जैसे कि खांसी, बुखार या सांस लेने में कठिनाई महसूस करते हैं।
  • जब आप कोरोनावायरस से संक्रमित व्‍यक्ति की देखभाल कर रहे हों तब आप मुंह पर मास्‍क लगाएं।
  • यदि आप स्‍वास्‍थ्‍य कार्यकर्ता हैं और आप कोरोना वायरस बीमारी से प्रभावित मरीज की देखभाल कर रहे हों तब आपको मास्‍क लगाने की आवश्‍यकता है।

मास्क लगाते समय इन बातों का रखें ध्यान

  • मास्क के प्लीट को खोले- ध्यान दें कि खोलते समय वह नीचे की तरफ खुले।
  • मास्क के गीला होने पर या हर 6 घंटे में मास्क को बदलते रहें।
  • अपनी नाक, मुंह और ठोड़ी के ऊपर मास्क लगाएं और सुनिश्चित करें कि मास्क के दोनो ओर कोई गैप ना हो, ठीक से फिट करें।
  • डिस्पोजेबल मास्क का पुन- प्रयोग न करें और प्रयोग किए गए मास्क को कीटाणुरहित कर बंद कूड़ेदान में डाल दें।
  • मास्क का उपयोग करते समय मास्क को छूने से बचें।
  • मास्क को गर्दन पर लटकता हुआ न छोड़े।
  • मास्क को हटाने के बाद अपने हाथों को साबुन और पानी या अल्कोहल आधारित हैंड रब से धोएं।
  • मास्क को उतारते समय मास्क की बाहरी सतह को न छुएं।

 

Latest Health News