A
  1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. किस विटामिन की कमी से बढ़ जाता है टीबी होने का खतरा, जानिए TB के मरीज को क्या खाना चाहिए?

किस विटामिन की कमी से बढ़ जाता है टीबी होने का खतरा, जानिए TB के मरीज को क्या खाना चाहिए?

Prevention And Control Of Tuberculosis: टीबी एक संक्रामक बीमारी है जिसका नाम सुनते ही आज भी डर लगने लगता है। कमजोर इम्यूनिटी और शरीर टीबी के खतरे को बढ़ा देता है। जानिए किस विटामिन की कमी से टीबी का खतरा बढ़ता है और टीबी में रिकवरी के लिए क्या खाना चाहिए?

World Tuberculosis Day 2025- India TV Hindi
Image Source : FREEPIK World Tuberculosis Day 2025

तपेदिक माइकोबैक्टीरियम ट्यूबरकुलोसिस जिसे सामान्य भाषा में लोग टीबी के नाम से जानते हैं। टीबी शरीर में होने वाला खतरनाक बैक्टीरियल इंफेक्शन है जिसके कई कारण हो सकते हैं। टीबी होने पर बैक्टीरिया फेफड़ों पर तेजी से हमला करते हैं, लेकिन टीबी के मरीज की किडनी, रीढ़ और दिमाग भी प्रभावित होता है। टीबी खांसने, छींकने से निकलने वाली हवा में मौजूद छोटी-छोटी बूंदों के जरिए फैलता है। जिन लोगों के शरीर में पोषण की कमी है उनके लिए ये बीमारी खतरनाक साबित हो सकती है। इसलिए शरीर में न्यूट्रिएंट्स की कमी न होने दें। जानिए किस विटामिन की कमी के कारण टीबी होने का खतरा बढ़ जाता है। टीबी के मरीज को क्या खाना चाहिए? 

टीबी एक संक्रामक बीमारी है। अगर किसी को टीबी हो जाए तो इसके कुछ खास लक्षण दिखाई देते हैं। जिसमें तेज बुखार आना, ठंड लगना लगना, भूख में कमी, बहुत थकान और सांस लेने में तकलीफ होने जैसे लक्षण दिखाई देते हैं।

किस विटामिन की कमी से बढ़ता है टीबी का खतरा

पत्रिका 'क्लिनिकल इंफेक्शियस डिजीजेज' में छपी एक रिसर्च में पाया गया है कि जिन लोगों के शरीर में विटामिन ए की कमी पाई जाती है ऐसे लोगों में दूसरों के मुकाबले टीबी होने का खतरा 10 गुना बढ़ जाता है। एक रिसर्च में कहा गया है कि विमामिन ए की खुराक टीबी को फैलने से रोकने में महत्वपूर्ण होती है। टीबी दुनियाभर में मौत का एक बड़ा कारण है। अमेरिका के बोस्टन में हार्वर्ड मेडिकल स्कूल के प्रोफेसर और सीनियर राइटर मेगन मरे ने कहा, 'अगर विटामिन ए से भरपूर आहार टीबी को रोकने में मदद करता है तो प्रभावित मरीज और उनके संबंधियों को विटामिन ए से भरपूर पौष्टिक आहार लेने चाहिए' 

टीबी के मरीज को क्या खाना चाहिए?

मैक्रो और माइक्रोन्यूट्रिएंट से भरपूर भोजन- टीबी के मरीज को खाने में मैक्रो और माइक्रोन्यूट्रिएंट्स से भरपूर आहार शामिल करना चाहिए। प्रोटीन की मात्रा ज्यादा रखें। इसके लिए सोया, टोफू, डेयरी उत्पाद, अंडे और लीन मीट, अमीनो एसिड का सेवन करें। ये चीजें इंफेक्शन से लड़ने में मदद करते हैं और मांसपेशियों के विकास में भी मदद करते हैं।

कैलोरी और पोषक तत्वों से भरपूर खाना- कैलोरी डेंस और पोषक तत्वों से भरपूर खाना खाने से टीबी में जल्दी रिकवरी होती है। इसके लिए केला, अनाज दाल का सूप, मूंगफली की चिक्की, गेहूं और रागी शामिल करें। सूरजमुखी के बीज, चिया बीज, कद्दू के बीज और अलसी जैसी सीड्स खाएं जिससे जिंक और दूसरे पोषक तत्व मिल सकें।

एनर्जी देने वाले कार्बोहाइड्रेट और विटामिन- आपको एनर्जी देने वाले कार्ब्स जैसे साबुत अनाज, बाजरा खाएं जिनमें कैलोरी कम और कार्बोहाइड्रेट की मात्रा ज्यादा होती है। इसके अलावा विटामिन और मिनरल से भरपूर डाइट लें जिसमें विटामिन ए, बी, सी और ई से भरपूर फल और सब्ज़ियां शामिल हों। 

एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर भोजन- प्रतिरक्षा प्रणाली को सक्रिय बनाने और हानिकारक फ्री रेडिकल्स को रोकने के लिए, एंटीऑक्सीडेंट और विटामिन ए, सी और ई से भरपूर से भरपूर चीजें डाइट में शामिल करें। इससे रिकवरी में तेजी आएगी और आपकी ओवरऑल हेल्थ में सुधार आएगा।

Latest Health News