A
Hindi News हेल्थ दिल-फेफड़ों के लिए जहरीली दिल्ली की हवा, पद्म भूषण डॉ. अशोक सेठ ने बताए बचाव के तरीके, जरूर करें फॉलो

दिल-फेफड़ों के लिए जहरीली दिल्ली की हवा, पद्म भूषण डॉ. अशोक सेठ ने बताए बचाव के तरीके, जरूर करें फॉलो

Delhi Air Toxic To Heart And Lungs: दिल्ली की हवा में सांस लेने से आपकी ओवरऑल हेल्थ बुरी तरह से डैमेज हो सकती है। आइए पद्म भूषण डॉ. अशोक सेठ से बचाव के कुछ तरीकों के बारे में जानते हैं...

दिल्ली की जहरीली हवा- India TV Hindi Image Source : FREEPIK/DR_ASHOKSETH/INSTA दिल्ली की जहरीली हवा

दिल्ली की हवा सभी की सेहत के लिए खतरा बन चुकी है। अगर आपको दिल से जुड़ी कोई बीमारी या फिर फेफड़ों से जुड़ी किसी भी तरह की समस्या है, तो आपको तो और ज्यादा सावधानी बरतने की जरूरत है। पद्म भूषण पुरस्कार से सम्मानित डॉक्टर अशोक सेठ ने 5 स्टेप्स के बारे में बताया है, जिन्हें फॉलो करके प्रदूषण की वजह से सेहत पर पड़ने वाले साइड इफेक्ट्स से बचाव किया जा सकता है। आइए जानते हैं कैसे...

पहला स्टेप- प्रदूषण के प्रकोप से बचने के लिए आपको कम से कम बाहर निकलना चाहिए। जितना हो सके, उतना बाहर जाने से बचें। जो काम घर रहकर हो सकते हैं, उन्हें घर से ही करें। डॉक्टर अशोक सेठ ने बताया कि अगर आपको बाहर निकलना पड़ रहा है, तो एन-95 मास्क जरूर पहनें।

दूसरा स्टेप- अगर आपके घर में बुजुर्ग हैं या फिर कोई दिल से जुड़ी बीमारी का शिकार है, तो आपको उन्हें निमोनिया की वैक्सीन जरूर लगवानी चाहिए। दरअसल, प्रदूषण की वजह से सीने से जुड़े इंफेक्शन होने का खतरा कई गुना बढ़ जाता है।

तीसरा स्टेप- जो लोग एक्सरसाइज करते हैं, उन्हें बाहर जाकर एक्सरसाइज करने से बचना चाहिए। डॉक्टर अशोक सेठ के मुताबिक घर पर रहकर ही एक्सरसाइज करनी चाहिए। इसके अलावा आपको खुद को हाइड्रेटेड रखना चाहिए और हेल्दी डाइट प्लान को फॉलो करने की कोशिश करनी चाहिए।

चौथा स्टेप- प्रदूषण के प्रकोप से बचने के लिए घर में एयर प्यूरीफायर इंस्टॉल करवाया जा सकता है। एयर प्यूरीफायर हवा को शुद्ध करने में मदद कर सकता है।

पांचवां स्टेप- घर के अंदर हरियाली बनाए रखने की कोशिश करें। डॉक्टर अशोक सेठ ने बताया कि प्रदूषण के साइड इफेक्ट्स से बचने के लिए घर में पौधे जरूर लगाएं। पौधे घर के अंदर की हवा को प्यूरीफाई करने में कारगर साबित हो सकते हैं।

अगर आप भी जहरीली हवा के प्रकोप से अपनी सेहत को बचाना चाहते हैं, तो इन स्टेप्स को जरूर फॉलो कीजिए। इस तरह के छोटे-छोटे स्टेप्स आपकी तबीयत को खराब होने से बचा सकते हैं।

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। सेहत से जुड़े किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने या किसी भी बीमारी से संबंधित कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

Latest Health News