Diabetes Tips: आजकल ज्यादातर लोग डायबिटीज बीमारी के गिरफ्त में आ रहे हैं जिसकी मुख्य वजह बदलती लाइफस्टाइल और गलत खानपान है। डायबिटीज होने पर रोगियों को ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल में रखना बेहद जरूरी होता है। यदि इनका ब्लड शुगर लेवल बढ़ जाए तो उन्हें इससे कई दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। ऐसे में पीड़ित व्यक्ति को अपने खान-पान को लेकर विशेष सावधानी बरतने की जरूरत होती है। आमतौर पर फल का सेवन करना डायबिटीज के मरीजों के लिए फायदेमंद होता है। लेकिन कुछ फलों का सेवन करना उनके लिए खतरनाक साबित हो सकता है। ऐसे में आइए जानते हैं कौन से फल हैं जो डायबिटीज के मरीजों को नुकसान पहुंच सकता है।
डायबिटीज के मरीजों न करें इन फलों का सेवन
आम (Mango)
Image Source : FREEPIKDiabetes Tips
आम का सेवन करना डायबिटीज के मरीजों के लिए हानिकारक साबित हो सकता है क्योंकि पके आम में शुगर की मात्रा बहुत अधिक पाई जाती है, जिसकी वजह से ब्लड शुगर बढ़ने का खतरा बना रहता है। इसलिए मधुमेह के मरीज पके आम का सेवन न करें।
केला (Banana)
Image Source : FREEPIKBanana
डायबिटीज के मरीजों के लिए केला भी नुकसानदायक हो सकता है। इसमें शुगर और कार्ब्स दोनों की ही मात्रा अधिक होती है, जिसकी वजह से ब्लड शुगर बढ़ सकता है। इसलिए डायबिटीज में केला का सेवन करने से बचें।
चीकू (Sapodilla)
Image Source : FREEPIKSapodilla
मधुमेह के रोगियों को चीकू खाने से भी परहेज करना चाहिए। ये खाने में बेहद मीठा होता है और इसका ग्लाइसेमिक इंडेक्स भी काफी ज्यादा हाई होता है।
इसलिए डायबिटीज के मरीजों को चीकू नहीं खाना चाहिए.
पाइनएप्पल (Pineapple)
Image Source : FREEPIKPineapple
पाइनएप्पल भी डायबिटीज के मरीजों के लिए नुकसानदायक हो सकता है। इसमें शुगर की मात्रा ज्यादा होती है, जिसकी वजह से ब्लड शुगर बढ़ने का खतरा बना रहता है।
अंगूर (Grapes)
Image Source : FREEPIKGrapes
अंगूर में भी शुगर की मात्रा बहुत ज्यादा होती है जो डायबिटीज मरीजों के लिए नुकसानदायक साबित हो सकता है। इसलिए मधुमेह के मरीजों को इसका सेवन करने से परहेज करना चाहिए।
Disclaimer: यह जानकारी आयुर्वेदिक नुस्खों के आधार पर लिखी गई है। इंडिया टीवी इनके सफल होने या इसकी सत्यता की पुष्टि नहीं करता है इनके इस्तेमाल से पहले चिकित्सक का परामर्श जरूर लें
ये भी पढ़ें -
Latest Health News