1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. रोज-रोज पूरी नहीं हो पाती है नींद, कहीं जकड़ न ले अनिद्रा का रोग, आजमाएं स्वामी रामदेव की योग थेरेपी

रोज-रोज पूरी नहीं हो पाती है नींद, कहीं जकड़ न ले अनिद्रा का रोग, आजमाएं स्वामी रामदेव की योग थेरेपी

क्या आपको भी सोने में दिक्कत महसूस होती है और आप रात में करवट बदलते रह जाते हैं? अगर हां, तो आपको योग और आयुर्वेदिक थेरेपी को जरूर ट्राई करके देखना चाहिए।

अनिद्रा का रामबाण इलाज- India TV Hindi
Image Source : FREEPIK अनिद्रा का रामबाण इलाज

क्या आप एआई स्मार्ट बेड के बारे में जानते हैं, जो आपकी हेल्थ मॉनिटर करता है, आपके हिसाब से मैट्रेस टेंपरेचर सेट करता है और आपका स्ट्रेस घटाता है? एआई स्मार्ट बेड आपके हर मूवमेंट को सेंस करके बेहतर नींद के लिए हर जरूरी काम करता है। आजकल स्लीप टूरिज्म के लिए बड़े-बड़े होटल्स इनका खूब इस्तेमाल कर रहे हैं। आइए स्लीप टूरिज्म के बारे में भी जानकारी हासिल करते हैं। दरअसल, जिस तरह लोग नई-नई जगह एक्सप्लोर करने के लिए घूमने जाते हैं, वैसे ही स्लीप टूरिज्म में लोग बेहतर नींद के लिए ट्रैवल करते हैं। ऐसा भी कहा जा सकता है कि अब पैसों से नींद खरीद सकते हैं। स्लीप टूरिज्म आजकल काफी ट्रेंड में है क्योंकि बदलते लाइफस्टाइल ने लोगों की नींद उड़ा दी है। दुनिया में ढाई सौ करोड़ से ज्यादा लोग अनिद्रा से परेशान हैं। अकेले भारत में 20 करोड़ लोगों की नींद उड़ी हुई है। जापान के बाद भारत में सबसे ज्यादा नींद की दिक्कत है। 

सिर्फ एशिया में ही नहीं बल्कि यूरोप-अमेरिका के लोग भी स्लीप सिंड्रोम से जूझ रहे हैं इसलिए कई देशों में बड़े-बड़े होटल्स-एयरपोर्ट्स में एआई ऑपरेटेड रूम, स्मार्ट बेड, हाइटेक मैट्रेस और आसपास की सजावट ऐसे की जाती है ताकि सुकून की नींद आ सके। यहां कमरों को साउंडप्रूफ भी रखते हैं ताकि बाहर के शोरगुल से नींद डिस्टर्ब न हो। बस ऐसा समझ लीजिए कि यहां आपका ध्यान किसी नेचुरोपैथी सेंटर या प्राकृतिक चिकित्सा केंद्र की तरह रखा जाता है। एक सर्वे के मुताबिक तो लोगों की एक बड़ी तादाद सिर्फ अच्छी नींद पाने के लिए ट्रैवल करने लगी है यानी लोग स्लीप टूरिज्म पर पैसा खर्च करके नींद खरीद रहे हैं। लेकिन इंडिया टीवी के दर्शकों को कहीं जाने की जरूरत नहीं है। बस अपना लाइफस्टाइल सुधारिए, खानपान दुरुस्त कीजिए और स्वामी रामदेव के योगिक-आयु्र्वेदिक उपाय से बिना स्लीपिंग पिल खाए गहरी नींद पाइए।

इनसोम्निया के साइड इफेक्ट्स

मोटापा
थकान-कमजोरी
चिड़चिड़ापन
डायबिटीज
हार्ट प्रॉब्लम
लो इम्यूनिटी

अच्छी नींद कैसे आए?

ताजा खाना ही खाएं
तले-भुने खाने से परहेज करें
5-6 लीटर पानी पिएं
रोजाना वर्कआउट करें

पाचन परफेक्ट, पिएं पंचामृत

जीरा
धनिया
सौंफ
मेथी
अजवाइन
एक-एक चम्मच लें
मिट्टी/कांच के ग्लास में डालें
रात में पानी में भिगो दें
सुबह खाली पेट पिएं
लगातार 11 दिन पिएं

इम्यूनिटी कैसे बढ़ाएं?

आधा घंटा धूप में बैठें
विटामिन-सी वाले फल खाएं
हरी सब्जियां खाएं
रात में हल्दी दूध लें
आधा घंटा योग करें

पैन्क्रियाज हेल्दी

वर्कआउट करें
वजन कंट्रोल करें
स्मोकिंग न करें
खूब पानी पिएं
जंकफूड से बचें
ज्यादा पेनकिलर न लें

हार्ट होगा मजबूत, नेचुरल उपाय

अर्जुन की छाल - 2 ग्राम
दालचीनी - 2 ग्राम
तुलसी - 5 पत्ते
उबालकर काढ़ा बनाएं
रोज पीने से हार्ट हेल्दी

दूर करें हाइपरटेंशन

खूब पानी पिएं
स्ट्रेस-टेंशन कम लें
खाना समय से खाएं
जंक फूड न खाएं

 

Latest Health News