1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. लॉकडाउन के खुलते ही तुरंत इन चीजों को करने से बचें, हो सकते हैं नुकसान

लॉकडाउन के खुलते ही तुरंत इन चीजों को करने से बचें, हो सकते हैं नुकसान

कोरोना वायरस देशभर में फैल चुका है। इससे बचने के लिए लॉकडाउन की घोषणा की गई है। लॉकडाउन खुलते ही कुछ चीजों को तुरंत करने से बचें।

lockdown- India TV Hindi
लॉकडाउन

कोरोना वायरस दुनियाभर में फैल चुका है। इससे बचने की अभी तक कोई वैक्सीन भी तैयार नहीं हो पाई है। फिलहाल इससे बचने के लिए सोशल डिस्टेंसिंग ही की जा रही है। देशभर में कोरोना के हजारों मामले सामने आ चुके हैं। इससे बचने के लिए लॉकडाउन की घोषणा की गई है ताकि इस वायरस से बचा जा सके। लोग घर पर बैठे-बैठे बोर हो गए हैं और लॉकडाउन खुलने का इंतजार कर रहे हैं ताकि इसके खुलते ही अपनी पसंद की कई चीजें कर सकें। मगर लॉकडाउन के खुलते ही खुद को नुकसान होने से पहुंचाने के लिए भूलकर भी यह चीजें तुरंत ना करें।

घूमने ना जाएं:
एक देश से दूसरे देश जाने की वजह से भी यह वायरस फैला है। जह लॉकडाउन के नियम थोड़े कम हो जाएं तब भी परिवार के साथ कम से कम कुछ महीनों तक घूमने जाने से बचें। इस समय घर पर सुरक्षित रहें, घूमने में अपनी हेल्थ खतरे में ना डालें।

हाथ धोना ना छोड़े:
कोरोना वायरस अपने साथ एक अच्छी आदत लेकर आया है वो है हाथ धोना। पहले लोग इतना हाथ नहीं धोते थे मगर अब इस वायरस से खुद को बचाने के लिए हर छोटे-बड़े काम के बाद हाथ धोते हैं। इस वायरस के जाने के बाद भी हाथ धोना ना छोड़े। यह आदत आपको कई बीमारियों से बचाने में मदद करती है।

क्लब में पार्टी करने ना जाएं:
लॉकडाउन में सभी लोग अपने दोस्तों से दूर हैं और उनसे मिलना चाहते हैं मस्ती कर ना चाहते हैं। क्लब कैफे जाकर आप खुद को इंफेक्टिड कर सकते हो। इसलिए लॉकडाउन के खुलने के बाद भी कुछ समय तक दोस्तों से ना ही मिले तो बेहतर होगा।

मास्क लगाना बंद ना करें:
लॉकडाउन खुलने का यह मतलब नहीं है कि वायरस पूरी तरह से खत्म हो गया है। आपको इसके बाद भी सावधानियां बरतने की जरुरत है। भीड़ वाली जगहों पर जाने से पहले मास्क लगाना ना भूलें। खुद को बीमार होने से बचाने के लिए मास्क लगाए रखें, हाथ धोते रहें और सोशल डिस्टेंसिंग का भी पालन करें।

Latest Health News