1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. रात में बार-बार खुल जाती है नींद? गहरी और अच्छी नींद के लिए सोने से पहले खाएं ये चीजें, एक्सपर्ट ने दिया सुझाव

रात में बार-बार खुल जाती है नींद? गहरी और अच्छी नींद के लिए सोने से पहले खाएं ये चीजें, एक्सपर्ट ने दिया सुझाव

अगर आपको रात के समय जल्दी नींद नहीं आती है तो सोने से पहले इन कुछ चीजों को अपनी डाइट में शामिल करें इससे आपकी नींद की क्वालिटी में सुधार हो सकता है

गहरी नींद के उपाय- India TV Hindi
Image Source : MAGNIFIC गहरी नींद के उपाय

अगर आप भी रात के समय सोने के लिए बिस्तर पर जाते हैं लेकिन नींद आसानी से नहीं आती है या रात के समय कई बार नींद टूटी है तो यह लेख आपके लिए है। दरअसल, दिन भर का तनाव और स्ट्रेस शरीर में कोर्टिसोल जैसे हॉर्मोन के स्तर को प्रभावित करता है जिसका असर नींद पर भी पड़ता है। वहीं, कई बार रात के समय हेवी खाना भी नींद में खलल डाल सकता है। ये दोनों चीजें मिलकर आपकी नींद की क्वालिटी को प्रभावित कर सकती हैं। ऐसे में रात के खाने में क्या और कितना खाया जाए, इस पर ध्यान देना जरूरी है। डॉक्टर शालिनी सिंह सालुंखे बता रही हैं कि रात में किन चीजों का सेवन करने से नींद को बेहतर रखने में मदद मिल सकती है। आइए जानते हैं।

अच्छी नींद के लिए सोने से पहले क्या खाएं?

  • केला: केला में पोटेशियम और मैग्निशयम सही मात्रा में पाया जाता है जो आपके मांशपेशियों और दिमाग को रिलैक्स करता है जिससे कोर्टिसोल का स्तर नेचुरली कम होता है और नींद अच्छी आती है।

  • चेरी: चेरी नेचुरली आपकी बॉडी में मेलाटोनिन हॉर्मोन को बढ़ाता है जिससे नींद की क्वैलति बेहतर होती है। इसके नियमित सेवन से न सिर्फ नींद जल्दी आती है, बल्कि रात में बार-बार आँख खुलने की समस्या भी कम होती है और नींद की क्वालिटी बेहतर होती है।

  • ओट्स: रात को सोने से पहले ओट्स का सेवन करने से नींद अच्छी और गहरी आ सकती है। दरअसल, इसमें प्राकृतिक रूप से मेलाटोनिन नामक नींद का हॉर्मोन और कॉम्प्लेक्स कार्बोहाइड्रेट होते हैं, जो दिमाग में सेरोटोनिन को बढ़ाते हैं और कोर्टिसोल को कंटोल करने में मदद करते हैं। इससे मन शांत होता है और नींद जल्दी आती है।

  • गर्म दूध: अगर आपको रात के समय जल्दी नींद नहीं आती है तो गर्म गर्म दूध सोने से पहले पिएं। गर्म दूध पीने से कोर्टिसोल का स्तर कम होता है और दिमाग शांत होता है जिससे नींद बेहतर आती है

  • बादाम और चेरी: आप रात को सोने से पहले अगर बादाम खाते हैं तब भी आपको बढ़िया नींद आ सकती है। वहीं , विटामिन सी और एंटी ऑक्सीडेंट्स से भरपूर कीवी भी गहरी नींद लाने में फायदेमंद मानी जाती है।

Disclaimer: (इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। सेहत से जुड़े किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने या किसी भी बीमारी से संबंधित कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।)

Latest Health News