A
  1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. 30 दिनों तक हर रोज पिएं अजवाइन का पानी, पिघलने लगेगी शरीर में जमा चर्बी

30 दिनों तक हर रोज पिएं अजवाइन का पानी, पिघलने लगेगी शरीर में जमा चर्बी

क्या आप भी अपने शरीर में जमा जिद्दी फैट को बर्न करना चाहते हैं? अगर हां, तो आपको पोषक तत्वों से भरपूर अजवाइन के पानी का सेवन करना शुरू कर देना चाहिए।

वेट लॉस ड्रिंक- India TV Hindi
Image Source : FREEPIK वेट लॉस ड्रिंक

खाने-पीने के स्वाद को बढ़ाने के लिए अक्सर अजवाइन का इस्तेमाल किया जाता है। लेकिन क्या आपने कभी पोषक तत्वों से भरपूर अजवाइन के पानी को पीकर देखा है? आपकी जानकारी के लिए बता दें कि अजवाइन के पानी में पाए जाने वाले तत्व आपकी वेट लॉस जर्नी को आसान बनाने में कारगर साबित हो सकते हैं। आइए सबसे पहले अजवाइन के पानी को बनाने के बेहद आसान तरीके के बारे में जानते हैं।

कैसे बनाएं अजवाइन का पानी?

सबसे पहले एक पैन में एक गिलास पानी निकाल लीजिए। अब इस पानी में एक स्पून अजवाइन डालिए और फिर इसे अच्छी तरह से बॉइल कर लीजिए। जब ये पानी उबलकर लगभग आधा रह जाए, तब आप गैस बंद कर सकते हैं। जब अजवाइन का पानी ठंडा हो जाए, तब इसे एक गिलास में छान लीजिए। आपकी वेट लॉस ड्रिंक पीने के लिए तैयार है।

बूस्ट करे बॉडी का मेटाबॉलिज्म

अजवाइन के पानी में मौजूद तत्व आपके शरीर के मेटाबॉलिज्म को बूस्ट करने में कारगर साबित हो सकते हैं। अगर आप हर रोज नियम से अजवाइन का पानी पिएंगे, तो आपके शरीर में जमा जिद्दी चर्बी पिघलने लग जाएगी। बेहतर परिणाम हासिल करने के लिए आपको लगभग 30 दिनों तक सुबह-सुबह खाली पेट इस ड्रिंक को पीकर देखना चाहिए।

सेहत के लिए फायदेमंद ड्रिंक

फैट बर्न करने के अलावा अजवाइन का पानी गट हेल्थ को सुधारने में भी मददगार साबित हो सकता है। पेट से जुड़ी समस्याओं से छुटकारा पाने के लिए इस ड्रिंक को कंज्यूम किया जा सकता है। अजवाइन का पानी गठिया के दर्द से भी राहत दिला सकता है। इम्यूनिटी को बूस्ट करने के लिए भी पोषक तत्वों से भरपूर अजवाइन के पानी को डाइट प्लान का हिस्सा बनाया जा सकता है।

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। सेहत से जुड़े किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने या किसी भी बीमारी से संबंधित कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

Latest Health News