1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. प्रोटीन की कमी को मात दे सकते हैं ये सुपर फूड्स, रोज खाएं और शरीर की ताकत बढ़ाएं

प्रोटीन की कमी को मात दे सकते हैं ये सुपर फूड्स, रोज खाएं और शरीर की ताकत बढ़ाएं

 Written By: Vanshika Saxena
 Published : Aug 08, 2025 06:30 am IST,  Updated : Aug 08, 2025 06:30 am IST

जिन लोगों के शरीर में प्रोटीन की कमी हो गई है या फिर जो लोग शरीर की ताकत को बढ़ाना चाहते हैं, उन्हें पोषक तत्वों से भरपूर खाने-पीने की कुछ चीजों का सेवन करना शुरू कर देना चाहिए।

प्रोटीन की कमी को दूर करने वाली खाने की चीजें- India TV Hindi
प्रोटीन की कमी को दूर करने वाली खाने की चीजें Image Source : FREEPIK

प्रोटीन की कमी की वजह से आपको सेहत से जुड़ी कई समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। अगर आप दिन भर एनर्जेटिक महसूस करना चाहते हैं, तो आपको प्रोटीन से भरपूर कुछ सुपर फूड्स को कंज्यूम करना शुरू कर देना चाहिए। हालांकि, बेहतर परिणाम हासिल करने के लिए सही मात्रा में और सही तरीके से सुपर फूड्स को डाइट प्लान का हिस्सा बनाना बेहद जरूरी है।

फायदेमंद साबित हो सकते हैं डेयरी प्रोडक्ट्स

डेयरी प्रोडक्ट्स में प्रोटीन की अच्छी खासी मात्रा पाई जाती है। प्रोटीन की कमी को दूर करने के लिए दूध, दही या फिर पनीर का सेवन किया जा सकता है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि आयुर्वेद के मुताबिक अगर आप ब्रेकफास्ट में दूध, दही या फिर पनीर को कंज्यूम करना शुरू कर देते हैं, तो आप अपने शरीर को ताकतवर बना सकते हैं।

प्रोटीन से भरपूर सोयाबीन-चना-राजमा

क्या आप जानते हैं कि प्रोटीन की कमी को दूर करने के लिए सोयाबीन, चना और राजमा काफी ज्यादा फायदेमंद साबित हो सकते हैं? इसके अलावा दाल में भी प्रोटीन की अच्छी खासी मात्रा पाई जाती है। यही वजह है कि शरीर को ताकतवर बनाए रखने के लिए दादी-नानी के जमाने से दाल का सेवन करने की सलाह दी जाती रही है।

फायदेमंद साबित हो सकते हैं ड्राई फ्रूट्स

प्रोटीन की कमी को दूर करने के लिए ड्राई फ्रूट्स का सेवन किया जा सकता है। काजू, बादाम और पिस्ता जैसे पोषक तत्वों से भरपूर ड्राई फ्रूट्स आपकी स्ट्रेंथ को बूस्ट करने में भी मददगार साबित हो सकते हैं। अंडे में प्रोटीन की अच्छी खासी मात्रा पाई जाती है। शरीर को ताकतवर बनाने के लिए आप भी इन सुपर फूड्स को सही मात्रा में और सही तरीके से कंज्यूम करना शुरू कर सकते हैं।

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। सेहत से जुड़े किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने या किसी भी बीमारी से संबंधित कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।