A
  1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. डायबिटीज में बड़े कमाल का असर दिखाती है ये चाय, सुबह पीने से दिनभर कंट्रोल रहता है ब्लड शुगर, सूखे पत्ते से बनाएं

डायबिटीज में बड़े कमाल का असर दिखाती है ये चाय, सुबह पीने से दिनभर कंट्रोल रहता है ब्लड शुगर, सूखे पत्ते से बनाएं

Morning Tea For Diabetes: डायबिटीज के रोगियों को सुबह दूध वाली चाय पीने से बचना चाहिए। अगर आप इस सूखे पत्ते से चाय बनाकर पीते हैं तो दिनभर आपका ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल रहेगा। जानिए शुगर में कौन सी चाय पीनी चाहिए।

डायबिटीज में तेज पत्ता की चाय पीने के फायदे- India TV Hindi
Image Source : FREEPIK डायबिटीज में तेज पत्ता की चाय पीने के फायदे

भारत में ज्यादातर घरों में दूध वाली चाय बनती है। लेकिन अगर आप डायबिटीज के मरीज हैं तो सुबह खाली पेट दूध वाली चाय पीना छोड़ दें। इसकी बजाय कुछ ऐसी हर्बल टी अपने रुटीन में शामिल करें जिससे ब्लड शुगर को कंट्रोल किया जा सके। आपकी रसोई में ऐसे कई मसाले हैं जिनका इस्तेमाल बीमारियों में दवा का काम करता है। शुगर के लिए ऐसा ही फायदेमंद मसाला है तेज पत्ता, इस सूखे पत्ते का चाय बनाकर पीने से ब्लड शुगर से लेकर हाई ब्लड प्रेशर तक को कंट्रोल करने में मदद मिलती है। खाने में तेज पत्ता का इस्तेमाल गरम मसाले में किया जाता है। इसकी खुशबू काफी तेज होती है। अगर डायबिटीज के मरीज तेज पत्ता की चाय बनाकर पीते हैं तो इससे ब्लड शुगर को काफी कंट्रोल किया जा सकता है।

तेज पत्ता में क्या होता है?

तेज पत्ता में कई पोषक तत्व पाए जाते हैं। ये एंटी-ऑक्सीडेंट, विटामिन और मिनरल का अच्छा सोर्स है। इसमें डायबिटीज के रोगियों के लिए असरदार रूप से काम काम करने वाले तत्व जैसे आयरन, पोटेशियम, कैल्शियम, सेलेनियम और कॉपर होता है। कुछ दिनों तक नियमित रूप से तेज पत्ता का पानी या चाय पीने से पुरानी से पुरानी डायबिटीज को कम किया जा सकता है।

डायबिटीज में तेज पत्ता कितना फायदा करता है?

आचार्य बालकृष्ण की मानें तो डायबिटीज में तेज पत्ता काफी फायदेमंद है। कई रिसर्च में भी ये सामने आ चुका है कि डाइट और एक्सरसाइज के साथ कुछ आयुर्वेदिक उपाय करने से शुगर कम होने लगती है। ऐसा करने से इंसुलिन फंक्शन में सुधार आता है। आप सुबह खाली पेट तेज पत्ता की चाय या तेज पत्ता का पानी पीना शुरू कर दें। ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल रहने लगेगा।

डायबिटीज में तेज पत्ता की चाय?

तेज पत्ता की चाय बनानी है तो इसके लिए 1 गिलास पानी लें और उसमें 1-2 तेज पत्ता डालकर पहले तो रातभर के लिए भिगो दें। अब सुबह इस पानी को उबाल लें। हल्का ठंडा होने के बाद इसे छानकर चाय की तरह पी लें। अगर आपको दूध वाली चाय ही पीनी है तो नॉर्मल चाय में भी तेज पत्ता डालकर बना सकते हैं। तेज पत्ता की चाय को और असरदार बनाना है तो थोड़ी दालचीनी, इलायची और तुलसी भी डाल दें। इस चाय को सुबह खाली पेट पीएं। आपके ब्लड शुगर में धीरे-धीरे सुधार आने लगेगा।

तेज पत्ता के अन्य फायदे

तेज पत्ता न सिर्फ एक मसाला है जो खाने का स्वाद बढ़ाता है बल्कि इसका उपयोग आयुर्वेद में कई बीमारियों में भी किया जाता है। तेज पत्ता खाने से पेट की समस्या जैसे कब्ज, एसिडिटी, मरोड़ और दर्द में फायदा मिलता है। किडनी में स्टोन होने पर तेज पत्ता का पानी पीना अच्छा माना जाता है। अगर नींद की परेशानी है तो आप तेज पत्ता के तेल की कुछ बूंदें पानी में डालकर पी सकते हैं। तेज पत्ता का तेल से जोड़ों की मालिश करने से दर्द में राहत मिलती है।

Disclaimer: (इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। सेहत से जुड़े किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने या किसी भी बीमारी से संबंधित कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।)

Latest Health News