वजन बढ़ने पर मेटाबॉलिज़्म स्लो हो जाता है। बढे हुए वजन की वजह से कई बार ब्लड शुगर भी बढ़ जाता है। ऐसे में अगर आपका वजन बढ़ा है तो उसे कंट्रोल करने के लिए अपनी डाइट में जीरा, मेथी दाना, नींबू और चिया सीड्स से बनने वाले कुछ ड्रिंक्स को शामिल करें। ये ड्रिंक्स न केवल मेटाबॉलिज़्म को बूस्ट करते हैं बल्कि शुगर को भी कंट्रोल करते हैं और पाचन को भी बेहतर करते हैं। बता दें, इन ड्रिंक्स को बनाना बेहद आसान है। चलिए जानते हैं कैसे बनाएं ?
इन ड्रिंक्स का करें सेवन
-
मेथी का पानी: मेथी दाना का पानी ब्लड शुगर कंट्रोल करने के साथ मेटाबॉलिज़्म भी तेज करता है। जब मेटाबॉलिज़्म फ़ास्ट होता है तो वजन कम करना आसान हो जाता है। इसमें मौजूद घुलनशील फाइबर पाचन को धीमा करता है जिससे ब्लड शुगर अचानक से नहीं बढ़ता। रात को एक चम्मच मेथी दाना एक गिलास पानी में भिगोकर रख दें। सुबह पानी को उबालें और उसका सेवन करें।
-
जीरा-दालचीनी का पानी: 1 गिलास पानी में एक चम्मच जीरा और दालचीनी के 2 टुकड़े डालें। सात से आठ घंटे के बाद पानी को गर्म करें और फिर छान लें। यह पानी वजन कम करने के साथ शुगर स्पाइक को रोकता है और पाचन भी बेहतर करता है।
-
चिया और नींबू का पानी: यह एक डिटॉक्स ड्रिंक है। एक चम्मच चिया सीड्स लें और 1 कप पानी में रात भर भिगोकर रख दें। सुबह खाली पेट इन भीगे हुए चिया सीड्स को एक गिलास में डालें, और उसमें 1 चम्मच नींबू का रस मिलाएँ। चिया सीड्स में मौजूद फाइबर पेट भरा हुआ महसूस कराएगा, जिससे ज़्यादा खाना खाने से बचेंगे। यह मेटाबॉलिज़्म को बढ़ाने के लिए सबसे बेहतरीन ड्रिंक्स में से एक है।
-
सौंफ का पानी: सौंफ का पानी मेटाबॉलिज़्म को तेजी से बढ़ाने में मददगार है। इसके अलावा, अगर किसी को कब्ज़ या पेट फूलने की समस्या है, तो यह उसमें भी मदद करती है। एक गिलास पानी में एक चम्मच सौंफ भिगोकर रखें। अगली सुबह पानी को हल्का गुनगुना गर्म करें। इसममें नींबू का रस मिलाएं और फिर पी लें।
इन बातों का रखें ध्यान
आप इन ड्रिंक्स को खाली पेट के अलावा रात को सोने से पहले भी पी सकते हैं। वजन सिर्फ इन ड्रिंक्स को पीने से कम नहीं होगा। इन ड्रिंक्स के साथ डाइट भी अच्छी फॉलो करें। साथ ही रोजाना वर्कआउट करें। इससे न सिर्फ वजन कम होगा बल्कि ब्लड शुगर भी कंट्रोल होगा
Disclaimer: (इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। सेहत से जुड़े किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने या किसी भी बीमारी से संबंधित कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता ह
Latest Health News