1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. तुलसी के बीज खाने से मिलते हैं चौंकाने वाले फायदे, जानिए क्यों डॉक्टर देते हैं डाइट में शामिल करने की सलाह

तुलसी के बीज खाने से मिलते हैं चौंकाने वाले फायदे, जानिए क्यों डॉक्टर देते हैं डाइट में शामिल करने की सलाह

Tulsi Ke Beej Ke Fayde: तुलसी ऐसा पौधा है जिसकी पत्तियां ही नहीं बल्कि बीज भी बहुत फायदेमंद होते हैं। तुलसी की बीज को सब्जा सीड्स कहते हैं। जानिए क्यों डॉक्टर सब्जा सीड्स खाने की सलाह देते हैं।

तुलसी के बीज के फायदे- India TV Hindi
Image Source : AI IMAGE तुलसी के बीज के फायदे

Basil Seeds Benefits: बेसिल सीड्स जिसे सब्जा के बीज और तुलसी के बीज भी कहा जाता है। ये छोटे-छोटे काले बीज सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं। जानिए क्यों दी जाती हैं इन्हें खाने की सलाह?
बेसिल जिसे हिंदी में तुलसी कहा जाता है। भारत के ज्यादातर घरों में आपको तुलसी का पौधा मिल जाएगा। लोग तुलसी को भगवान का रूप मानते हैं और पूजा करते हैं। लेकिन आयुर्वेद में तुलसी को असरदार हर्ब माना गया है। जिससे शरीर को कई फायदे मिलते हैं। सिर्फ तुलसी के पत्ते ही नहीं उसके बीज भी गुणों का भंडार हैं। सब्जा सीड्स भी तुलसी की ही एक प्रजाति है। इसे स्वीट बेसिल भी कहते हैं। एक ओर जहां तुलसी की पत्तियों का उपयोग कई बीमारियों में किया जाता है वहीं इसके बीज भी शरीर को फायदा पहुंचाते हैं। सब्जा सीड्स में भरपूर प्रोटीन, विटामिन, फाइबर और ओमेगा-3 जैसे फैटी एसिड पाए जाते हैं। जो दिल और दिमाग के लिए बहुत अच्छे हैं। गर्मी में सब्जा के बीज खाने से शरीर को ठंडक मिलती है। जानिए तुलसी के बीज यानि सब्जा सीड्स खाने के फायदे।  

सोशल मीडिया पर गैस्ट्रोएंटेरोलॉजिस्ट डॉ. सौरभ सेठी ने वीडियो शेयर सब्जा सीड्स को गट हेल्थ और लिवर के लिए नंबर 1 फूड बताया है। फाइबर रिच होने की वजह से आंतों को क्लीन करने में लुलसी के बीज असरदार काम करते हैं। 

तुलसी के बीज के फायदे 

वजन घटाने में असरदार- तुलसी के बीज मोटापे से ग्रसित लोगों को अपनी डाइट में जरूर शामिल करने चाहिए। इन्हें खाने से काफी देर तक पेट भरा रहता है और आपको खाने की क्रेविंग कम होती है। भूख को कंट्रोल करने से वजन भी कम होता है। साथ ही फाइबर से भरपूर होने की वजह से तुलसी के बीज फैट को बर्न करने में मदद करते हैं।

गैस की समस्या में राहत- तुलसी के बीज तासीर में ठंडे होते हैं। इसलिए गर्मियों में इसे खाने से पेट ठंडा रहता है। इससे गैस एसिडिटी और जलन की समस्या कम होती है। 1 चम्मच सब्जा सीड्स को आप दूध में डालकर पी लें। गैस एसिडिटी से छुटकारा मिल जाएगा।

डायबिटीज में फायदेमंद- दूध के साथ सब्जा सीड्स यानि तुलसी के बीज खाने से शुगर को कंट्रोल करने में मदद मिलती है। डायबिटीज के रोगियों के लिए तुलसी के बीज अच्छे माने जाते हैं। दिन में 1 बार इनका सेवन जरूर करें।

शरीर को ठंडक पहुंचाने में असरदार- गर्मियों में तुलसी के बीज का सेवन जरूर करें। इन्हें खाने से पेट ठंडा रहता है। सब्जा सीड्स में प्राकृतिक रूप से शरीर को ठंडा करने वाले गुण पाए जाते हैं। इन्हें जूस, मिल्कशेक या पानी में डालकर आप पी सकते हैं।

Disclaimer: (इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। सेहत से जुड़े किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने या किसी भी बीमारी से संबंधित कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।)

Latest Health News