1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. इस बीमारी में सबसे ज्यादा फायदा करती है अंजीर, ऐसे करेंगे सेवन तो शरीर को लिए बन जाएगी वरदान

इस बीमारी में सबसे ज्यादा फायदा करती है अंजीर, ऐसे करेंगे सेवन तो शरीर को लिए बन जाएगी वरदान

What Are The medical Benefits Of Figs: ड्राई फ्रूट्स में अंजीर को बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। अंजीर खाने से ओवरऑल हेल्थ में सुधार आता है लेकिन इस एक खास अंग के लिए अंजीर वरदान साबित होती है। इस तरह से अंजीर खाना और गुणकारी हो जाता है।

अंजीर कौन सी बीमारी में फायदा करती है- India TV Hindi
Image Source : AI IMAGE अंजीर कौन सी बीमारी में फायदा करती है

रोजाना ड्राई फ्रूट्स का सेवन जरूर करना चाहिए। इससे शरीर को ताकत मिलती है और रोगों से लड़ने की क्षमता बढ़ती है। वैसे ज्यादातर लोग ड्राई फ्रूट्स के नाम पर सिर्फ काजू बादाम और किशमिश ही खाते हैं। जबकि सेबत के लिए अंजीर भी बहुत लाभदायक साबित होती है। अंजीर फाइबर से भरपूर होती है और शरीर के कुछ अंगों के लिए तो वरदान का काम करती है। अंजीर को पेट के लिए सबसे अच्छा माना जाता है। रोज अंजीर खाने से कब्ज की समस्या दूर होती है। पेट साफ रहता है और गैस एसिडिटी कम होती है। जानिए अंजीर को खाने का सबसे अच्छा तरीका क्या है और अंजीर किस बीमारी में सबसे ज्यादा फायदा करती है?

अंजीर खाने से पेट की बीमारी जैसे कब्ज, गैस, एसिडिटी में राहत मिलती है। फाइबर से भरपूर अंजीर खाने से पेट भरा रहता है और वजन तेजी से कम होता है। वेट लॉस करना चाहते हैं तो अंजीर जरूर खाएं। अंजीर में हाई पोटेशियम होने के कारण ये ब्लड प्रेशर के मरीज के लिए अच्छी मानी जाती है। अंजीर में आयरन होता है तो एनीमिया वाले लोगों को अंजीर फायदा करती है। खून की कमी दूर करने में मदद मिलती है। अगर सीमित मात्रा में खाते हैं तो अंजीर डायबिटीज के रोगियों के लिए भी अच्छी है। कैल्शियम और विटामिन से भरपूर अंजीर खाने से हड्डियों को मजबूती मिलती है।

1 दिन में कितनी अंजीर खानी चाहिए?

जिन लोगों को पेट की समस्या ज्यादा रहती है और कमजोरी परेशान करती है। ऐसे लोग दिन में 4 अंजीर तक खा सकते हैं। वैसे औसतन दिन में 2-3 अंजीर का सेवन करना फायदेमंद माना जाता है। डायबिटीज के मरीज 2 अंजीर तक खा सकते हैं।

अंजीर कैसे खानी चाहिए?

अंजीर को कुछ लोग ऐसे ही सूखा खा लेते हैं। लेकिन अंजीर खाने का बेस्ट तरीका है कि आप इसे रातभर पानी में भिगोकर छोड़ दें। सुबह भीगी हुई अंजीर खा लें और इसका पानी भी पी लें। आप ताकत के लिए अंजीर को दूध में भिगोकर या उबालकर भी खा सकते हैं। इससे अंजीर ज्यादा ताकतवर हो जाती है। 

Latest Health News