1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. बचे हुए आटे को फ्रिज में रखकर करते हैं इस्तेमाल तो हो जाएं सावधान, वरना जीवन भर ये समस्याएं करेंगी परेशान

बचे हुए आटे को फ्रिज में रखकर करते हैं इस्तेमाल तो हो जाएं सावधान, वरना जीवन भर ये समस्याएं करेंगी परेशान

आजकल समय की कमी के कारण लोग आटा फ्रिज में गूंथ कर रख देते हैं। ऐसे में ये आटा आपकी सेहत के लिए कितना नुकसानदेह हो सकता है। आइए, जानते हैं विस्तार से।

फ्रिज में रखा आटा खाने के नुकसा- India TV Hindi
Image Source : SOCIAL फ्रिज में रखा आटा खाने के नुकसा

आज कल लोगों के पास समय की कमी रहती है। ऐसे में कई बार लोग रात में ही आटा गूंथ कर फ्रिज में रख देते हैं और फिर अगले दिन इसकी रोटियां बनाते हैं। दरअसल, इस आटे की रोटी का सेवन आपको कई बीमारियों का शिकार बना सकता है। जी हां, इसके अलावा कुछ लोग तो कई दिनों तक फ्रिज में रखे हुए आटे का इस्तेमाल करते हैं जो कि सबसे ज्यादा नुकासनदेह हो सकता है। पर सोचने वाली बात ये है कि इसका नुकसान है क्या।

फ्रिज में रखा आटा खाने के नुकसान:

  • फंगल इंफेक्शन का कारण बनता है: फ्रिज में रखा आटा में खमीर पैदा हो सकता है जो फंगल इंफेक्शन का कारण बनता है। इससे आपके शरीर में एक प्रकार की एलर्जी हो सकती है जो कि लंबे समय तक किसी समस्या का कारण बन सकता है। जैसे मतली और बार-बार होने वाली उल्टी आदि।  

  • पाचन खराब कर सकता है: फ्रिज में रखा आटा, आपके पाचन तंत्र को खराब कर सकता है। ये पेट का मेटाबोलिक रेट के साथ फूड इंफेक्शन का कारण बन सकता है जो कि आंतों में गुड बैक्टीरिया को नुकसान पहुंचा सकता है। इसके अलावा ये आपके पाचन तंत्र को नुकसान पहुंचाने का काम कर सकता है जो कि दस्त और पेट में इंफेक्शन पैदा कर सकता है।

  • आंतों में इंफेक्शन पैदा करता है: फ्रिज में रखा आटा, आंतों में इंफेक्शन पैदा कर सकता है। इसकी वजह से आपके आंतों का बैक्टीरिया और माइक्रोबायोटा डिस्टर्ब हो सकता है। इससे आपको लंबे समय तक परेशान करने वाली समस्याएं हो सकती हैं। इसलिए कोशिश करें कि इस आदत को छोड़ दें। जितनी रोटियां बनानी हों उतने ही आटे का इस्तेमाल करें ताकि आप आंतों के इंफेक्शन से बचे रहें।

 

Latest Health News