A
Hindi News हेल्थ शरीर के किस अंग के लिए फायदेमंद मूली, सर्दियों में जरूर खाएं, कई समस्याएं हो जाएंगी दूर

शरीर के किस अंग के लिए फायदेमंद मूली, सर्दियों में जरूर खाएं, कई समस्याएं हो जाएंगी दूर

Radish health benefits: मूली में पोषक तत्वों की अच्छी खासी मात्रा पाई जाती है। सही मात्रा में और सही तरीके से मूली का सेवन करना आपकी सेहत के लिए काफी ज्यादा फायदेमंद साबित हो सकता है।

सेहत के लिए फायदेमंद मूली- India TV Hindi Image Source : FOODZLIFE/YT सेहत के लिए फायदेमंद मूली

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि मूली में विटामिन सी, विटामिन बी6, मैग्नीशियम, फॉस्फोरस, आयरन और कैल्शियम समेत कई पोषक तत्वों की अच्छी खासी मात्रा पाई जाती है। हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक मूली आपकी सेहत को चौतरफा लाभ पहुंचा सकती है। सर्दियों के मौसम में सही मात्रा में और सही तरीके से पोषक तत्वों से भरपूर मूली को अपने डाइट प्लान में शामिल करने से सेहत से जुड़ी कई समस्याओं से छुटकारा मिल सकता है।

गट हेल्थ के लिए फायदेमंद- मूली को गट हेल्थ के लिए काफी ज्यादा फायदेमंद माना जाता है। कब्ज की समस्या से छुटकारा पाने के लिए मूली का सेवन किया जा सकता है। इसके अलावा मूली में मौजूद तत्व आपके शरीर को डिटॉक्स करने में भी कारगर साबित हो सकते हैं यानी लिवर और किडनी को साफ रखने के लिए भी मूली को डाइट प्लान का हिस्सा बनाया जा सकता है।

मजबूत बनाए इम्यून सिस्टम- मूली में विटामिन सी की अच्छी खासी मात्रा पाई जाती है और यही वजह है कि इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाए रखने के लिए इसका सेवन करने की सलाह दी जाती है। ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने के लिए भी मूली का सेवन किया जा सकता है। वेट लॉस जर्नी को आसान बनाने के लिए भी आप मूली को खाना शुरू कर सकते हैं। बेहतर परिणाम हासिल करने के लिए मूली को सुबह या फिर दोपहर में खाएं। मूली को रात में कंज्यूम नहीं करना चाहिए।

डायबिटीज पेशेंट्स के लिए फायदेमंद- हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक ब्लड शुगर को कंट्रोल करने के लिए मूली का सेवन किया जा सकता है यानी मूली डायबिटीज जैसी साइलेंट किलर बीमारी से जूझ रहे मरीजों के लिए भी फायदेमंद साबित हो सकती है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि पोषक तत्वों से भरपूर मूली सर्दी और खांसी से राहत दिलाने में भी मददगार साबित हो सकती है।

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। सेहत से जुड़े किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने या किसी भी बीमारी से संबंधित कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

Latest Health News