देश में सैकड़ों लोग नशे की गिरफ्त में हैं। एक बार इसकी आदत लग जाए तो छुड़ाना आसान नहीं है। इसकी वजह से कई जिंदगियां बर्बाद हो जाती हैं। साथ ही सेहत पर भी गंभीर असर पड़ता है। ऐसे में स्वामी रामदेव ने इंडिया टीवी के स्पेशल प्रोग्राम में बताया है कि कैसे योग और आयुर्वेद के जरिए नशे से निजात पाया जा सकता है।
स्वामी रामदेव ने बताया कि दौड़ लगाने और गेम खेलने से शरीर में अच्छे हार्मोन्स पैदा होते हैं। अगर आप नशे की आदत छोड़ना चाहते हैं तो कबड्डी, कुश्ती और बैडमिंटन जैसे गेम खेल सकते हैं। इससे काफी फायदा होगा।
नशा मुक्ति के लिए कारगर आसन:
ताड़ासन
तिर्यक ताड़ासन
वृक्षासन
स्थित कोणासन
पादहस्तासन
योग मुद्रासन
भुजंगासन
उष्ट्रासन
सूर्य नमस्कार- शरीर की शक्ति को बढ़ाता है। वजन बढ़ाने में मदद करता है। एनर्जी लेवल बढ़ाता है। रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता है। शरीर को ऊर्जा मिलती है। पाचन तंत्र बेहतर होता है। शरीर को शक्तिशाली बनाता है। तनाव और डिप्रेशन भी दूर करता है।
दंड-बैठक के लाभ: सीना चौड़ा और भुजाएं मजबूत होती हैं। पैर और घुटने शक्तिशाली बनते हैं। हड्डियां मजबूत होती हैं। शरीर में नई शक्ति का संचार होता है।
शीर्षासन के लाभ: दिमाग में ब्लड सर्कुलेशन बढ़ता है। आंखों की रोशनी बढ़ती है। तनाव और डिप्रेशन से राहत मिलती है। आत्मविश्वास बढ़ता है। साइनस की समस्या दूर होती है। त्वचा मुलायम होती है।
मंडूकासन के लाभ: एकाग्रता बढ़ाने में मदद मिलती है। वजन घटाने में मदद करता है। डायबिटीज को रोकने में सहायक है। इम्युनिटी बढ़ाने में सहायक है। पाचन तंत्र सही रहता है।
योग मुद्रासन के लाभ: पेट की चर्बी खत्म होती है। वजन घटाने में मदद मिलती है।
प्राणायाम -
-भस्त्रिका
-उज्जायी
-कपालभाति
-अनुलोम विलोम
-उद्गीथ
गुटखा छोड़ने का आसान उपाय:
हींग, छुहारा, अजवाइन, मेथी, हरड़, इन सभी को मिलाकर शोधित हरड़ बनता है। तलब लगने पर इसे मुंह में डालकर चूसने से फायदा होता है।
नशा कैसे छुड़ाएं: पाचन कमजोर होने पर द्राक्षासव लें। नर्वस कमजोर होने पर अश्वगंधारिष्ट लें। हार्ट कमजोर होने पर अर्जुनारिष्ट लें। कब्ज में अभ्यारिष्ट बेहद कारगर है। कमजोर मेमोरी के लिए सारस्वत रिष्ट लें। शरीर में गर्मी बढ़ने पर चन्दनासव लें।
नशे से मुक्ति पाने का हर्बल ट्रीटमेंट:
अजवाइन का अर्क- 1 किलो पानी में 250 ग्राम अजवाइन का उबाल लें। अर्क बनाएं। खाना खाने के बाद इसे पीने से नशे की आदत छोड़ने में मदद मिलती है।
पोस्त दाना और मखाने की खीर: खसखस, मखाना और केसर डालकर खीर बनाएं। ये नशा छुड़ाने में मदद करता है। मखाना और पोस्त दाना की खीर के कई फायदे हैं। जिन्हें नींद नहीं आती और जिनका पाचन तंत्र अच्छा नहीं है, उन्हें ये खीर जरूर खाना चाहिए।
जौ से छूटेगा नशा: जौ का दलिया, जौ की रोटी और जौ की रबड़ी, जौ का सत नशा छुड़ाने में मददगार है।
नशे से मुक्ति में कारगर दंत मंजन:
- हल्दी
- लौंग
- अजवाइन सत्व
- पिपरमिंट
- कपूर
- सेंधा नमक
- बबूल की छाल
- त्रिफला
- काली मिर्च, तिमरु
माउथ फ्रेशनर का सेवन:
- लौंग
- इलायची
- दालचीनी
- धनिया का बीज
- मुलेठी
- अजवाइन
- सौंफ
- सुपारी
Latest Health News