A
Hindi News हेल्थ सर्वाइकल कैंसर की रोकथाम के लिए सरकार का बड़ा फैसला, शुरू होगा एचपीवी टीकाकरण

सर्वाइकल कैंसर की रोकथाम के लिए सरकार का बड़ा फैसला, शुरू होगा एचपीवी टीकाकरण

Cervical Cancer Prevention: सर्वाइकल कैंसर के बढ़ते मामले वाकई में चिंता का विषय हैं। आइए जानते हैं कि इसकी रोकथाम के लिए सरकार ने क्या बड़ा फैसला लिया है?

सर्वाइकल कैंसर- India TV Hindi Image Source : FREEPIK सर्वाइकल कैंसर

सर्वाइकल कैंसर एक गंभीर और जानलेवा बीमारी है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि सर्वाइकल कैंसर विश्व स्तर पर महिलाओं में कैंसर से होने वाली मौतों का चौथा सबसे आम कारण है। सर्वाइकल कैंसर के बारे में जागरूकता और इसकी रोकथाम के लिए सही कदम उठाना बेहद जरूरी है। क्या आप जानते हैं कि सर्वाइकल कैंसर की रोकथाम के लिए सरकार ने भी एक बड़ा फैसला लिया है? आइए इस फैसले के बारे में जानकारी हासिल करते हैं।

फ्री एचपीवी वैक्सीनेशन- पीटीआई के मुताबिक भारत सरकार 14 साल की लड़कियों के लिए मुफ्त एचपीवी टीकाकरण कार्यक्रम की शुरुआत करने जा रही है। आइए इस अभियान के उद्देश्य के बारे में जानते हैं। सरकार के इस अभियान का मेन मोटिव है सर्वाइकल कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से समय रहते बचाव कर पाना। दरअसल, एचपीवी संक्रमण को सर्वाइकल कैंसर का मुख्य कारण माना जाता है। अगर समय रहते एचपीवी टीकाकरण होगा तो इस गंभीर बीमारी के पैदा होने की संभावना भी कम हो पाएगी। 

डब्ल्यूएचओ क्या मानता है- आपकी जानकारी के लिए बता दें कि डब्ल्यूएचओ इसे कैंसर इरेडिकेशन की ग्लोबल स्ट्रैटेजी का हिस्सा मानता है। अगर आपकी बेटी है, तो आपको माता-पिता होने के नाते इस अभियान के बारे में जान लेना चाहिए। सरकार द्वारा देश भर में 14 वर्ष की लड़कियों को एचपीवी वैक्सीन पूरी तरह मुफ्त दी जाएगी। सरकार द्वारा आयोजित इस राष्ट्रीय कार्यक्रम में Gardasil वैक्सीन का इस्तेमाल किया जाएगा। ये वैक्सीन एचपीवी 16, एचपीवी 18, एचपीवी 6 और एचपीवी 11 से भी सुरक्षा प्रदान करती है।

14 साल की उम्र ही क्यों- क्या आप भी यही सोच रहे हैं कि मुफ्त एचपीवी वैक्सीन के लिए 14 साल की उम्र की लड़कियों को ही प्राथमिकता क्यों दी जा रही है? आइए इस सवाल के जवाब के बारे में भी जान लेते हैं। हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक इस उम्र में वैक्सीनेशन सबसे ज्यादा प्रभावी होता है। ये टीकाकरण सबसे पहले संक्रमण से सुरक्षा प्रदान करता है और फिर लंबे समय तक बचाव सुनिश्चित करता है।

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। सेहत से जुड़े किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने या किसी भी बीमारी से संबंधित कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

Latest Health News