1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. ये सीड्स तेजी से बढ़ाता है हीमोग्लोबिन लेवल, आयरन की कमी को करता है दूर, जानें सेवन का सही तरीका

ये सीड्स तेजी से बढ़ाता है हीमोग्लोबिन लेवल, आयरन की कमी को करता है दूर, जानें सेवन का सही तरीका

Health Benefits of Halim Seeds: हलीम का बीज माइक्रोन्यूट्रिएंट्स से भरपूर होते हैं, जो हीमोग्लोबिन लेवल को तेज़ी से बढ़ाते हैं। चलिए जानते हैं आयरन की कमी को दूर करने के लिए इसका सेवन कैसे करें?

हलीम का बीज- India TV Hindi
Image Source : FREEPIK हलीम का बीज

आयरन की कमी आज के समय की सबसे आम न्यूट्रिशनल समस्याओं में से एक है। लगातार थकान रहना, कमजोरी महसूस होना, चक्कर आना या बालों का ज़्यादा झड़ना, ये सब शरीर में लो आयरन लेवल के संकेत हो सकते हैं। इन समस्याओं को कंट्रोल करने के लिए अक्सर लोग सप्लीमेंट्स की ओर रुख करते हैं, लेकिन डाइट में कुछ चीजों को शामिल कर भी आयरन लेवल को नैचुरली बेहतर किया जा सकता है। ऐसा ही एक छोटा लेकिन बेहद ताकतवर सुपरफूड है हलीम के बीज। न्यूट्रिशन एक्सपर्ट खुशी छाबरा के अनुसार, ये बीज आयरन का बहुत समृद्ध स्रोत हैं। सही तरीके से और सही मात्रा में सेवन करने पर यह बीज आयरन लेवल को नैचुरली सपोर्ट करता है।

आयरन से भरपूर है ये सीड्स

हलीम के बीज न सिर्फ आयरन से भरपूर होते हैं, बल्कि इनमें प्रोटीन, विटामिन A, C और K जैसे जरूरी माइक्रोन्यूट्रिएंट्स भी पाए जाते हैं। हलीम के बीज एक कटोरी पालक से भी अधिक आयरन प्रदान कर सकते हैं। इनका रिच मिनरल प्रोफाइल शरीर में हीमोग्लोबिन लेवल को सपोर्ट करने, एनर्जी बढ़ाने और न्यूट्रिशनल कमी से जुड़े हेयर फॉल को कम करने में मददगार हो सकता है।

क्या है खाने का सही तरीका?

हलीम के बीज को हमेशा रातभर पानी में भिगोकर रखें। भीगने के बाद ये जेल जैसे हो जाते हैं, जिससे डाइजेशन आसान होता है। 1 टेबलस्पून भिगोया हुआ बीज लें। विटामिन C के लिए आंवले का रस या ताज़ा नींबू का रस मिलाएं। विटामिन C आयरन एब्जॉर्प्शन को बेहतर बनाता है। इन्हें कभी भी कच्चा न खाएं। एक बार में 1 टेबलस्पून से ज़्यादा न लें।

किन लोगों के लिए है फायदेमंद?

  • मेनोपॉज वाली महिलाएं

  • 40 साल से अधिक उम्र के पुरुष

  • आयरन डेफिशिएंसी से जूझ रहे लोग

  • हेयर फॉल या लो एनर्जी की समस्या वाले लोग

लगातार कम से कम एक महीने तक सही मात्रा में सेवन करने से एनर्जी लेवल, बालों की सेहत और ओवरऑल वेलनेस में सकारात्मक बदलाव देखा जा सकता है। हालांकि, यदि आपको कोई गंभीर मेडिकल कंडीशन है या आप पहले से आयरन सप्लीमेंट ले रहे हैं, तो डाइट में बड़ा बदलाव करने से पहले डॉक्टर से सलाह ज़रूर लें।

Latest Health News