Health Tips: आजकल बिजी लाइफस्टाइल में सबसे ज्यादा प्रभावित हमारी डाइट हो रही हैं। भागदौड़ भरी जिंदगी में अधिक काम और तनाव का असर सीधा हमारी सेहत पर पड़ रहा है जिसकी वजह से लोग बीमार होने लगे हैं। पोषक तत्वों से भरपूर खाने के बाद भी कोई फायदा शरीर को नहीं मिलता है। वहीं हेल्थ एक्सपर्ट्स की मानें तो कई बार हम खाने के बाद कुछ ऐसी आदतों को अपना लेते हैं जो हमारी हेल्दी हैबिट्स के असर को भी कम कर देती हैं। ऐसे आज हम आपको बताएंगे
की खाने के तुरंत बाद आपको किन चीजों को करने से बचना चाहिए। आइए जानते हैं।
खाने के बाद इन गलतियों को करने से बचें
1. खाने के तुरंत बाद सोना
Image Source : FREEPIKHealth Tips
अधिकतर लोगों की आदत होती है कि वह डिनर करने के तुरंत बाद बिस्तर पर सो जाते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि ऐसा करना आपके सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकता है? जी हां, डॉक्टरों के अनुसार, खाना खाने के लगभग 2 घंटे के बाद ही सोना चाहिए। अगर आप ऐसा नहीं करते हैं और खाने के तुरंत बाद ही सो जाते हैं तो इससे आपको ओबेसिटी, एसिडिटी सहित दिल से जुड़ी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।
2. खाने के बाद निकोटिन का सेवन करना
Image Source : FREEPIKHealth Tips
आमतौर पर लोग खाना खाने के बाद चाय, कॉफी या सिगरेट पीना पसंद करते हैं। लेकिन आपको बता दें कि ये आदत आपकी सेहत को नुकसान पहुंचा सकती है। इनका सेवन करने से शरीर में निकोटिन की मात्रा अधिक बढ़ जाती है जो सिजल लेवल को प्रभावित करती है
3. खाना खाने के तुरंत बाद नहाना
Image Source : FREEPIKHealth Tips
आयुर्वेद में नहाने का सबसे अच्छा समय प्रातः काल को बताया गया है साथ यह भी बताया गया है कि खाना खाने के बाद कभी भी नहाना नहीं चाहिए। यही वजह है कि देश में नहा-धो कर खाने की परंपरा है। लेकिन अगर आप खाने के तुरंत बाद नहा लेते हैं तो इसका सीधा असर आपकी पाचन क्रिया पर पड़ता है जिससे आपको पेट से जुड़ी समस्या हो सकती है।
4. खाने के बाद पानी पीना
Image Source : FREEPIKHealth Tips
कभी भी खाना खाने के तुरंत बाद पानी नहीं पीना चाहिए। अगर आप ऐसा करते हैं तो इससे खाना सही तरीके से पच नहीं पाता है। इसलिए खाने के करीब आधे घंटे बाद ही पानी पिएं।
5. खाने के बाद एक्सरसाइज करना
Image Source : FREEPIKHealth Tips
अगर आप खाने के बाद एक्सरसाइज करते हैं तो इससे आपके पाचन तंत्र पर गलत प्रभाव पड़ सकता है साथ ही आपको उल्टी की दिक्कत और पेट दर्द की समस्या हो सकती है।
6. खाने के तुरंत बाद चाय पीना
Image Source : FREEPIKHealth Tips
यदि आप खाने के बाद चाय पीते हैं तो इसमें मौजूद निकोटिन आपके शरीर के प्रोटीन को अवशोषित कर लेता है जिसकी वजह से आपको RBC की कमी हो सकती है।
Disclaimer: यह जानकारी आयुर्वेदिक नुस्खों के आधार पर लिखी गई है। इंडिया टीवी इनके सफल होने या इसकी सत्यता की पुष्टि नहीं करता है। इनके इस्तेमाल से पहले चिकित्सक का परामर्श जरूर लें।
ये भी पढ़िए
Latest Health News