हमारे पारंपरिक भोजन में लहसुन की अहम भूमिका है, हमारी दादी-नानी हमेशा हमें लहसुन की चटनी और खाली बेट लहसुन खाने पर जोर डालती हैं, और हमारा पारंपरिक ज्ञान ज्यादातर स्टडीज में साबित हो चुका है। आज हम आपको लहसुन की एक ऐसी चटनी बनाने की रेसिपी बताने वाले हैं जिसे खाकर आप स्वस्थ रह सकते हैं। आपका कोलेस्ट्रॉल तो कम होगा ही सर्दी जुकाम से भी आपको राहत मिलेगी।
लहसुन की चटनी बनाने की रेसिपी
Image Source : india tvलहसुन की चटनी के फायदे
सबसे पहले लहसुन की पत्तियों को अच्छे से धो लीजिए, 4-5 हरी मिर्च और अदरक कुतरकर इसे लहसुन की पत्तियों के साथ सिलबट्टे पर पीस लीजिए। अब गैस पर कढ़ाई चढ़ाइए और तेल गरम करिए। इस तेल में जीरा-राई और लाल मिर्च छौंककर पेस्ट डाल दीजिए, थोड़ी देर पकने के बाद लहसुन की तीखी चटनी तैयार है। इस चटनी को मक्के की रोटी से खाएं तो बहुत अच्छा लगेगा। आप इसे दाल-चावल के साथ भी खा सकते हैं।
लहसुन की पत्ती की चटनी क्यों है इतनी फायदेमंद
Image Source : india tvलहसुन की चटनी के फायदे
साइंटिस्ट और हर्बल मेडिसिन एक्सपर्ट दीपक आचार्य के मुताबिक लहसुन की पत्तियों में एलिसिन और सल्फर पाया जाता है। जो आपके शरीर से बैड कोलेस्ट्रॉल को हटाता है, आपका दिल भी स्वस्थ रखता है। इजिप्टियन, बेबीलोनियन, ग्रीक्स, रोमन्स से लेकर चायनीज़ और हिंदुस्तानी पारंपरिक ज्ञान में लहसुन की पत्तियों के गुणों की चर्चा होती रही है। इसके सल्फर कंपाउंड पेट में उतरते ही शरीर के तमाम हिस्सों तक पहुंचकर अपना काम करने लगते हैं।
Image Source : india tvलहसुन की चटनी के फायदे
2 दिन लगातार दिन में 2 बार इस चटनी को खा लेंगे तो आपकी सर्दी ठीक हो जाएगी। 'Preventing the common cold with a garlic supplement: a double-blind, placebo-controlled survey' वैज्ञानिक जोसलिंग का ये रिसर्च वर्क 'एडवांस थेरपेयूटिक्स' जर्नल में सन 2001 में छपा था। इस क्लीनिकल ट्रायल के आधार पर बताया गया कि आमतौर पर सर्दी 5 दिनों तक चलती है लेकिन सर्दी से त्रस्त रोगियों को लहसुन सप्लीमेंट देने के बाद 70% लोगों में सर्दी महज 1.5 दिन रही।
Disclaimer: यह जानकारी आयुर्वेदिक नुस्खों के आधार पर लिखी गई है। इंडिया टीवी इनके सफल होने या इसकी सत्यता की पुष्टि नहीं करता है। इनके इस्तेमाल से पहले चिकित्सक का परामर्श जरूर लें।
ये भी पढ़िए
Latest Health News