1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. डायबिटीज को कंट्रोल करने का आसान घरेलू तरीका, इन्हें फॉलो कर लिया तो 100 से ऊपर नहीं जाएगा ब्लड शुगर लेवल

डायबिटीज को कंट्रोल करने का आसान घरेलू तरीका, इन्हें फॉलो कर लिया तो 100 से ऊपर नहीं जाएगा ब्लड शुगर लेवल

डायबिटीज को कंट्रोल करने के लिए आप कुछ आसान घरेलू नुस्खे अपना सकते हैं। हालांकि किसी भी नुस्खे को अपनाने से पहले डॉक्टर से संपर्क करना बेहद जरूरी है। ऐसे में यहां हम कुछ आसान घरेलू उपाय के बारे में बताने जा रहे हैं जिसकी मदद से आप आसानी से डायबिटीज को कंट्रोल कर सकते हैं।

डायबिटीज को कंट्रोल करने का आसान घरेलू तरीका- India TV Hindi
Image Source : FREEPIK डायबिटीज को कंट्रोल करने का आसान घरेलू तरीका

डायबिटीज एक ऐसी बीमारी है जो तेजी से लोगों को अपना शिकार बना रही है। दिन प्रतिदिन शुगर के मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है। अगर एक आप शुगर का लेवल बढ़ गया तो इसे कंट्रोल कर पाना काफी मुश्किल होता है। ब्लड शुगर शरीर में ग्लूकोज के लेवल को कहा जाता है। डायबिटीज को कंट्रोल करने के लिए लोग तरह तरह के उपाय करते हैं और नुस्खे अपनाते हैं। हालांकि इसे कंट्रोल नहीं कर पाते। अगर आप भी डायबिटीज के मरीज हैं तो अब घबराने की जरूरत नहीं है। कुछ आसान घरेलू उपाय के जरिए डायबिटीज को कंट्रोल किया जा सकता है। यहां हम आपको कुछ आसान घरेलू उपाय के बारे में बताने जा रहे हैं जिसकी मदद से आप आसानी से डायबिटीज को कंट्रोल कर सकते हैं।

डायबिटीज को कंट्रोल करने का आसान घरेलू तरीका

वॉकिंग

रोज़ 30–40 मिनट तेज़ पैदल चलना, हल्की एक्सरसाइज़ या योग करने से ब्लड शुगर कंट्रोल में मदद मिलती है और इंसुलिन बेहतर काम करता है।

मेथी के दाने

शुगर लेवल को कंट्रोल करने में मेथी दाना बेहद कारगर माना जाता है। इसके लिए रात में मेथी के दाने भिगोकर सुबह खाली पेट खाने से शुगर लेवल कंट्रोल में रहता है। इसमें मौजूद फाइबर ब्लड शुगर को कंट्रोल करता है।

करेला का रस

करेला भी डायबिटीज को कंट्रोल करने में सहायक माना जाता है। रोज सुबह एक गिलास करेला का रस पीने से ब्लड शुगर लेवल नियंत्रित रहता है।

आंवला

विटामिन सी से भरपूर आंवला, पैंक्रियाज को सक्रिय करता है, जिससे इंसुलिन का स्राव बेहतर होता है। ये ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने में सहायक साबित होता है। इसका सेवन आप कच्चा या जूस के रूप में कर सकते हैं।

दालचीनी

दालचीनी का सेवन भी डायबिटीज के मरीजों के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है। इसे आप चाय या गर्म पानी के साथ लिया जा सकता है। 

Disclaimer: (इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। सेहत से जुड़े किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने या किसी भी बीमारी से संबंधित कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।)

Latest Health News