ओज़ोन की परत सूरज की अल्ट्रावाइलेट किरणों को फिल्टर कर उनके घातक असर से लोगों को बचाती हैं। लेकिन अब धरती का ये सुरक्षा कवच कमज़ोर पड़ रहा है। इसकी सबसे बड़ी वजह है लगातार बढ़ता प्रदूषण, जो ज़मीन से 40-50 किलोमीटर ऊपर मौजूद ओजोन लेयर को पतला कर रहा है। खासकर दिल्ली-NCR में हर दिन पॉल्यूशन सारी सीमाएं लांघ रहा है। गाड़ियों से, फैक्ट्रियों से निकलने वाला धुआं दुनिया की इस शील्ड को डैमेज कर रहा है। इसका असर कितना खतरनाक है ये सोचकर ही हेल्थ एक्सपर्ट्स सहम गए हैं। आपको पता है ओज़ोन प्रदूषण से रेस्पिरेट्री ट्रैक में जलन-सूजन के साथ सांस की बीमारियों का खतरा बढ़ रहा है।
दिल्ली-NCR में तो पहले ही युवाओं में फेंफड़ों की बीमारी तेजी से बढ़ रही हैं। एक लेटेस्ट रिपोर्ट बताती है कि लंग्स की बीमारी के मामले 20 से 30 साल के यंगस्टर्स में तो सबसे ज़्यादा हैं। चाहे फिर वो अस्थमा हो, ब्रोंकाइटिस हो, COPD या टीबी हो। एक स्टडी के मुताबिक 10% तलाक के मामले टीबी की वजह से देखने को मिल रहे हैं और 44% की सोशल एक्टिविटी कम हो गई है। 25% महिलाओं के साथ तो घर में ही भेदभाव का शिकार हो रही हैं।
टीबी से कब मिलेगी मुक्ति
जबकि केंद्र सरकार का तो मिशन ही है टीबी मुक्त भारत बनाना। इसके लिए सरकारी डॉक्टर्स-अस्पताल से लेकर अफसर तक हर मुमकिन कोशिश में जुटे हैं। फ्री दवाईयां बांटी जा रही है और मरीज़ों से लगातार अपडेट लिया जाता है। लेकिन सिर्फ इतने भर से काम नहीं चलेगा। चाहे टीबी की बीमारी हो या अस्थमा, ब्रोंकाइटिस, COPD सांसों पर से संकट टालने के लिए लोगों को खुद आगे आना होगा। इसके लिए जरूरी है योग-प्राणायाम से फेंफड़ों को फौलादी बनाना। स्वामी रामदेव से जानते हैं फेफड़ों को मजबूत बनाने के उपाय।
कहां कहां होता है टीबी
- ब्रेन
- गला
- लंग्स
- स्पाइन
- किडनी
- हड्डी
- पेट
टीबी के 6 लक्षण
- सूखी खांसी
- बलगम में खून
- सीने में दर्द
- सुस्ती-बेचैनी
- भूख कम लगना
- हल्का बुखार
लंग्स बनाएं मजबूत
- कच्ची हल्दी को दूध में पकाएं
- हल्दी दूध में शिलाजीत मिलाएं
- रोजाना हल्दी दूध पीना फायदेमंद
टीबी में कारगर
- लहसुन
- तुलसी
- नींबू
- संतरा
- पपीता
- तरबूज
- पालक
- अदरक
- कच्ची हल्दी
टीबी खत्म करने के घरेलू उपाय
- एक पका केला
- 1 कप नारियल पानी
- आधा कप दही
- 1 चम्मच शहद
- सभी को मिलाएं
- दिन में दो बार खाएं
टीबी में मोरिंगा रामबाण
- रोज पत्तियों को उबालकर पीएं
- सहजना की सब्जी खाएं
टीबी जानलेवा लेकिन संजीवनी आंवला
- आंवले का पाउडर
- 1 चम्मच शहद
- पेस्ट बनाकर खाएं
- सुबह खाली पेट लें
पुदीना गुणकारी टीबी पर भारी
- 1 चम्मच पुदीने का रस
- 2 चम्मच शहद
- 2 चम्मच सिरका
- आधा कप गाजर जूस
- सभी को मिलाएं
- दिन में तीन बार पीएं
टीबी से निजात घरेलू इलाज
- शहद - 200 ग्राम
- मिश्री - 200 ग्राम
- गाय का घी - 100 ग्राम
- सभी को मिलाएं
- 6-6 ग्राम बार-बार लें
- गाय का दूध पीएं
टीबी के लिए घरेलू इलाज
- मुलेठी चबाएं
- लौकी जूस पीएं
- अखरोट-लहसुन
- घी में भूनकर लें
ट्यूबरक्लोसिस में रखें अपना ख्याल
- खाने में खिचड़ी लें
- रोज दूध-पनीर खाएं
- ताजे फल-सब्जियां लें
- साबुत अनाज खाएं
Latest Health News