A
  1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. किस-किस वजह से बढ़ सकता है किडनी स्टोन का खतरा? जरूरी है सावधानी बरतना

किस-किस वजह से बढ़ सकता है किडनी स्टोन का खतरा? जरूरी है सावधानी बरतना

किडनी स्टोन यानी गुर्दे की पथरी सेहत को बुरी तरह से प्रभावित कर सकती है। क्या आप जानते हैं कि किडनी में स्टोन बनने के क्या-क्या कारण हो सकते हैं? आइए इस बारे में जानकारी हासिल करते हैं।

पथरी के कारण- India TV Hindi
Image Source : INDIA TV पथरी के कारण

खराब लाइफस्टाइल और अनहेल्दी डाइट प्लान जैसे तमाम फैक्टर्स किडनी स्टोन के लिए जिम्मेदार हो सकते हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि किडनी में छोटे-छोटे स्टोन्स कैल्शियम, ऑक्सलेट और यूरिक एसिड जैसे पदार्थों के जमा होने की वजह से बनते हैं। अगर आप गुर्दे की पथरी की समस्या का शिकार बनने से बचना चाहते हैं, तो आपको किडनी स्टोन के कुछ मुख्य कारणों के बारे में जान लेना चाहिए।

सोडियम-शुगर रिच फूड्स का ज्यादा सेवन

कहीं आप भी नमक या फिर चीनी का ज्यादा सेवन तो नहीं करते हैं? हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक सोडियम रिच और शुगर रिच फूड्स का ज्यादा सेवन करने की वजह से किडनी स्टोन का खतरा बढ़ सकता है। यही वजह है कि डॉक्टर्स अक्सर लिमिट में रहकर ही नमक और चीनी को कंज्यूम करने की सलाह देते हैं। ज्यादा नमक या फिर ज्यादा चीनी कंज्यूम करने की वजह से दूसरी बीमारियां भी आपके शरीर पर हमला बोल सकती हैं।

कम पानी पीने की आदत

क्या आप भी अपने शरीर के हिसाब से सही मात्रा में पानी नहीं पीते हैं? आपकी जानकारी के लिए बता दें कि कम पानी पीने की वजह से भी किडनी स्टोन का खतरा काफी ज्यादा बढ़ सकता है। अगर आप गुर्दे की पथरी से बचाव करना चाहते हैं, तो पर्याप्त मात्रा में पानी पीना शुरू कर दीजिए। इसके अलावा जो लोग किडनी स्टोन की समस्या से जूझ रहे हैं, उन्हें भी खुद को ज्यादा से ज्यादा हाइड्रेटेड रखने की कोशिश करनी चाहिए।

ज्यादा मात्रा में हाई ऑक्सलेट फूड्स कंज्यूम करना

शरीर में ज्यादा ऑक्सलेट की मात्रा पहुंचने की वजह से किडनी में स्टोन बन सकते हैं। किडनी से जुड़ी इस समस्या से बचने के लिए आपको हाई ऑक्सलेट फूड्स को ज्यादा मात्रा में कंज्यूम करने से बचना चाहिए। इसके अलावा आपको प्रटीन को भी सही मात्रा में ही कंज्यूम करना चाहिए वरना आपको लेने के देने पड़ सकते हैं।

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। सेहत से जुड़े किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने या किसी भी बीमारी से संबंधित कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

Latest Health News