1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. सिर्फ फायदा ही नहीं, नुकसान भी पहुंचा सकती है हल्दी, किन लोगों को नहीं करना चाहिए सेवन?

सिर्फ फायदा ही नहीं, नुकसान भी पहुंचा सकती है हल्दी, किन लोगों को नहीं करना चाहिए सेवन?

 Written By: Vanshika Saxena
 Published : Jul 12, 2025 04:08 pm IST,  Updated : Jul 12, 2025 04:08 pm IST

क्या आपको भी यही लगता है कि हल्दी आपकी सेहत पर सिर्फ पॉजिटिव असर डालती है? अगर हां, तो आपको अपनी इस गलतफहमी को जल्द से जल्द दूर कर लेना चाहिए।

हल्दी के नुकसान- India TV Hindi
हल्दी के नुकसान Image Source : INDIA TV

हल्दी सेहत के लिए तभी फायदेमंद साबित हो सकती है, जब आप इसे सही मात्रा में और सही तरीके से कंज्यूम करें। वहीं, अगर आप हल्दी को ज्यादा मात्रा में कंज्यूम करते हैं, तो आपकी सेहत बुरी तरह से प्रभावित हो सकती है। इसके अलावा जिन लोगों को हल्दी से एलर्जी है, उन्हें भी हल्दी को अपने डाइट प्लान में शामिल नहीं करना चाहिए। आइए हल्दी का सेवन करने के कुछ साइड इफेक्ट्स के बारे में जानकारी हासिल करते हैं।

गट हेल्थ के लिए नुकसानदायक

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि हल्दी की तासीर गर्म होती है। अगर आप ज्यादा मात्रा में हल्दी का सेवन करते हैं, तो आपको पेट से जुड़ी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। इसके अलावा गर्भवती महिलाओं को हल्दी का सेवन करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लेनी चाहिए वरना लेने के देने भी पड़ सकते हैं।

बढ़ सकता है किडनी स्टोन का खतरा

हल्दी का ज्यादा सेवन करने की वजह से किडनी स्टोन का खतरा कई गुना बढ़ सकता है। हल्दी में करक्यूमिन की अच्छी खासी मात्रा पाई जाती है, जिसकी वजह से ऑक्सलेट का स्तर बढ़ सकता है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि ऑक्सलेट का स्तर बढ़ने के कारण आपकी किडनी में स्टोन भी हो सकते हैं। यही वजह है कि हल्दी को सही मात्रा में कंज्यूम करने की सलाह दी जाती है।

गौर करने वाली बात

अगर आपको डायबिटीज जैसी साइलेंट किलर बीमारी है, तो डॉक्टर की सलाह लिए बिना हल्दी कंज्यूम करने की गलती न करें। लिवर से जुड़ी बीमारी से जूझ रहे मरीजों को भी सोच-समझकर हल्दी का सेवन करना चाहिए। इसके अलावा दूध में ज्यादा हल्दी मिक्स करने की वजह से आपको घबराहट भी महसूस हो सकती है। आयुर्वेद के मुताबिक चुटकी भर हल्दी सेहत को फायदा पहुंचाने के लिए काफी मानी जाती है, इससे ज्यादा मात्रा में हल्दी का सेवन करने से पहले डॉक्टर से जरूर पूछ लें।

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। सेहत से जुड़े किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने या किसी भी बीमारी से संबंधित कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।