1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. डबल हो जाएगी इम्यूनिटी, डाइट प्लान में क्या-क्या शामिल करें, जिससे फौलाद सा मजबूत बन जाए शरीर

डबल हो जाएगी इम्यूनिटी, डाइट प्लान में क्या-क्या शामिल करें, जिससे फौलाद सा मजबूत बन जाए शरीर

How to boost the immunity: क्या आप अपने इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाए रखना चाहते हैं? अगर हां, तो आपको अपने डाइट प्लान में थोड़े बहुत बदलाव करने की जरूरत है।

इम्यूनिटी बूस्टर्स- India TV Hindi
Image Source : FREEPIK इम्यूनिटी बूस्टर्स

अगर बॉडी का इम्यून सिस्टम कमजोर होते चले गया, तो सेहत से जुड़ी कई समस्याएं पैदा हो सकती हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि अगर खाने-पीने की कुछ चीजों को सही मात्रा में और सही तरीके से कंज्यूम किया जाए, तो आप अपनी सेहत को और अपने शरीर को फौलाद सा मजबूत बना सकते हैं। आप भी इन सुपर फूड्स को अपने डाइट प्लान में शामिल कर सकते हैं क्योंकि इन फूड्स से आपकी सेहत को चौतरफा लाभ मिल सकते हैं।

विटामिन सी से भरपूर फूड्स- इम्यूनिटी को बूस्ट करने के लिए विटामिन सी रिच फूड आइटम्स का सेवन करने की सलाह दी जाती है। संतरा, कीवी और अमरूद में विटामिन सी की अच्छी खासी मात्रा मौजूद होती है। नींबू में मौजूद विटामिन सी समेत दूसरे पोषक तत्व शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को तेजी से बढ़ाने में मददगार साबित हो सकते हैं। बेहतर परिणाम हासिल करने के लिए ताजे फलों का सेवन ही कीजिए।

फायदेमंद साबित होगा आंवला- क्या आप भी अक्सर कमजोर इम्यूनिटी के कारण बार-बार बीमार पड़ जाते हैं? अगर हां, तो आज से ही आंवला को अपने डेली डाइट प्लान का हिस्सा बना लीजिए। इम्यूनिटी को बूस्ट करने के लिए बादाम का सेवन किया जा सकता है। अखरोट भी इम्यूनिटी को बढ़ाने में कारगर साबित हो सकते हैं। इतना ही नहीं, इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाने के लिए आप कद्दू के बीज खाना शुरू कर सकते हैं।

गौर करने वाली बात- आयुर्वेद के मुताबिक अदरक का सेवन करने से भी इम्यून सिस्टम को सुधारा सकता है। अगर आप चाहें, तो इम्यूनिटी को बूस्ट करने के लिए लहसुन का सेवन करना शुरू कर सकते हैं। औषधीय गुणों से भरपूर हल्दी भी इम्यूनिटी को इम्प्रूव करने में कारगर साबित हो सकती है। हालांकि, ध्यान रहे कि आपको पोषक तत्वों से भरपूर ये सभी चीजें लिमिट में रहकर ही कंज्यूम करनी चाहिए वरना आपकी सेहत पर पॉजिटिव की जगह नेगेटिव असर भी पड़ सकता है।

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। सेहत से जुड़े किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने या किसी भी बीमारी से संबंधित कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

Latest Health News