Tuesday, February 17, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. शरीर में दिखाई देने वाले कौन से लक्षण, बताते हैं कि बॉडी में विटामिन डी की कमी पैदा हो गई है?

शरीर में दिखाई देने वाले कौन से लक्षण, बताते हैं कि बॉडी में विटामिन डी की कमी पैदा हो गई है?

Written By: Vanshika Saxena Published : Feb 17, 2026 11:20 pm IST, Updated : Feb 17, 2026 11:34 pm IST

Vitamin D Deficiency: शरीर में दिखाई देने वाले कुछ लक्षणों को लोग मामूली समझने की गलती कर बैठते हैं लेकिन इस तरह के लक्षण विटामिन डी की कमी की तरफ इशारा कर रहे होते हैं।

विटामिन डी की कमी- India TV Hindi
Image Source : FREEPIK विटामिन डी की कमी

अगर लंबे समय तक शरीर में विटामिन डी की कमी रहती है, तो सेहत बुरी तरह से प्रभावित हो सकती है। समय रहते विटामिन डी की कमी को दूर करने के लिए, समय रहते इस विटामिन की कमी को पहचानना बेहद जरूरी है। आज हम आपको कुछ ऐसे लक्षणों के बारे में बताएंगे, जो अगर एक साथ आपके शरीर में दिखाई दे रहे हों, तो आपको तुरंत सावधान हो जाना चाहिए और किसी अच्छे डॉक्टर से कंसल्ट कर अपना चेकअप करवा लेना चाहिए।

जरूरी है लक्षणों पर ध्यान देना- क्या आप कमजोर इम्यूनिटी की वजह से बार-बार बीमार पड़ते रहते हैं? अगर हां, तो शरीर में विटामिन डी की कमी होने की संभावना बढ़ जाती है। मूड स्विंग्स या फिर अवसाद जैसे लक्षण भी इस जरूरी विटामिन की कमी का संकेत साबित हो सकते हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इस विटामिन की कमी के कारण हेयर फॉल की समस्या भी पैदा हो सकती है।

विटामिन डी की कमी- अगर आपके हड्डियों में दर्द रहने लगा है या फिर आपकी मांसपेशियों में कमजोरी रहने लगी है, तो हो सकता है कि आपकी बॉडी में विटामिन डी की कमी पैदा हो गई हो। हर समय थकान महसूस होते रहना, ये लक्षण मामूली नहीं है क्योंकि विटामिन डी की कमी के कारण इस तरह का लक्षण महसूस हो सकता है। इन लक्षणों को नजरअंदाज करने की गलती आपकी सेहत को बुरी तरह से डैमेज कर सकती है।

दूर करें डेफिशिएंसी- ज्यादातर लोगों को यही लगता है कि इस विटामिन की कमी को दूर करने के लिए धूप में बैठना काफी होता है। अगर आपको भी ऐसा ही लगता है, तो आपको अपनी इस गलतफहमी को जल्द से जल्द दूर कर लेना चाहिए। विटामिन डी की कमी को दूर करने के लिए विटामिन डी से भरपूर खाने पीने की चीजों का सेवन करना जरूरी है। इसके अलावा अगर शरीर में विटामिन डी की कमी ज्यादा होती है, तो डॉक्टर से सलाह लेकर विटामिन डी सप्लीमेंट्स की मदद भी ली जा सकती है।

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। सेहत से जुड़े किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने या किसी भी बीमारी से संबंधित कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

Latest Health News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।

Advertisement
Advertisement
Advertisement