A
Hindi News हेल्थ जकड़ गई हैं मसल्स, अकड़ने लगा है शरीर, कई समस्याओं को दूर करने में असरदार ये थेरेपी

जकड़ गई हैं मसल्स, अकड़ने लगा है शरीर, कई समस्याओं को दूर करने में असरदार ये थेरेपी

क्या आपको भी अक्सर बॉडी में स्टिफनेस महसूस होती है? अगर हां, तो आप ऑर्थोपेडिशियन से अपनी जांच करवाने के बाद उनकी सलाह लेकर फिजियोथेरेपी की मदद ले सकते हैं।

फिजियोथेरेपी के फायदे- India TV Hindi Image Source : FREEPIK फिजियोथेरेपी के फायदे

World Physiotherapy Day: आपकी जानकारी के लिए बता दें कि हर साल 8 सितंबर के दिन को विश्व फिजियोथेरेपी दिवस के तौर पर मनाया जाता है। गलत पॉश्चर में बैठना, लंबे समय तक बैठे रहना, गलत तरीके से भारी सामान उठाना, इस तरह की लाइफस्टाइल से जुड़ी आदतों की वजह से फिजियोथेरेपी का स्कोप काफी ज्यादा बढ़ गया है। आइए जानते हैं कि फिजियोथेरेपी की मदद से किन-किन समस्याओं को दूर किया जा सकता है...

दूर होगी मसल-बॉडी की स्टिफनेस

अगर आपकी मांसपेशियों में अक्सर दर्द और जकड़न रहती है या फिर आपके शरीर में अकड़न महसूस होती रहती है, तो आप फिजियोथेरेपी करवा सकते हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि फिजियोथेरेपी मसल्स को मजबूत बनाकर सारी की सारी स्टिफनेस से छुटकारा दिलाने में कारगर साबित हो सकती है। बेहतर परिणाम हासिल करने के लिए अच्छे फिजियोथेरेपिस्ट के पास ही जाएं।

सेहत से जुड़ी इन समस्याओं में फायदेमंद

अगर आप गठिया के मरीज हैं, तो फिजियोथेरेपी से और फिजियोथेरेपिस्ट द्वारा बताई गईं एक्सरसाइज की रेगुलरली प्रैक्टिस करने से आपको गठिया के दर्द से काफी हद तक राहत मिल सकती है। साइटिका के मरीजों के लिए भी फिजियोथेरेपी काफी ज्यादा फायदेमंद साबित हो सकती है। सिटिंग जॉब की वजह से जिन लोगों को सर्वाइकल की दिक्कत है, वो भी फिजियोथेरेपिस्ट से कंसल्ट कर सकते हैं।

शरीर में होने वाले दर्द से मिलेगा छुटकारा

क्या आपको अक्सर कमर में दर्द रहता है? अगर हां, तो आप भी फिजियोथेरेपी की मदद ले सकते हैं। इसके अलावा जो लोग किसी भी न्यूरोलॉजिकल डिजीज से जूझ रहे हैं, उनके लिए फिजियोथेरेपी वरदान साबित हो सकती है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि फिजियोथेरेपी की मदद से आपकी स्टिफ बॉडी की फ्लेक्सिबिलिटी में भी काफी हद तक सुधार हो सकता है।

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। सेहत से जुड़े किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने या किसी भी बीमारी से संबंधित कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

Latest Health News