आज सबसे पहले बॉडी में अपना O2 लेवल चेक करें। यानि लंग्स में कितनी कपैसिटी है। आप घर बैठे अपने फेफड़ों का ये टेस्ट कर सकते हैं। आप किसी भी एप्लिकेशन या अपने फोन की क्लॉक में स्टॉप वॉच ऑन करके सांस को रोकना शुरु करें। आप कितनी देर सांस होल्ड कर सकते हैं इससे पता चलेगा कि आपके फेंफड़ें बीमार हैं, नॉर्मल हैं या फिर र्एथलीट जैसे हैं। आपमें से कुछ लोग नॉर्मल और कुछ एथलीट लंग्स और बोनस लंग्स तक सांस रोक पाएंगे। लेकिन ऐसे भी कई लोग होंगे। जो स्मोकर्स लंग वाले प्वाइंट तक ही पहुंचें होंगे।
उन लोगों को तो ये टेस्ट रोज़ करना चाहिए। जो सिगरेट पीते हैं। जिससे उन्हें एहसास हो कि सिगरेट ने उनके फेफड़ों को किस हद तक खोखला कर दिया है। सिर्फ फेफड़े खोखले नहीं किए हैं। बल्कि स्मोकिंग से देश में हर साल 10 लाख जान भी जाती हैं। सिगरेट के कश 20 साल से कम उम्र के युवाओं में भी हार्ट अटैक-स्ट्रोक का खतरा 4 गुना तक बढ़ा देते हैं। अगर लोग तंबाकू छोड़ दें तो पता है 90% तक लंग कैंसर के मरीज़ कम हो जाएंगे।
सिगरेट पीने से इतने साल कम हो रही है उम्र
धूम्रपान करने से स्लिप डिस्क तक की परेशानी हो सकती है। क्योंकि शरीर में ऑक्सीजन कम होने पर स्पाइन भी कमज़ोर होने लगती है। फिर भी पता नहीं क्यों लोग इस ज़हर को शरीर में ले रहे हैं। फेफड़ों में भरता ज़हरीला धुआं आपकी उम्र 13 साल कम कर देता हैं। रिसर्च तो ये भी कहती हैं कि हर एक सिगरेट के साथ आपकी ज़िंदगी के 11 मिनट कम हो जाते हैं और ये खतरा सिर्फ आप तक नहीं रहता। आपके आस-पास के लोगों पर भी होता है।
सिगरेट पीने वाले के साथ रहने से भी हो सकती हैं ये बीमारी
पैसिव स्मोकर्स पर भी अस्थमा, टीबी, निमोनिया, COPD, ब्रोंकाइटिस,कैंसर जैसी घातक बीमारियों का अटैक होता है। सलिए हर साल दुनिया में 10 लाख से ज़्यादा लोग सिगरेट ना पीकर भी अपनी जान गंवाते हैं। जबकि सिगरेट छोड़ने के 3 साल के अंदर ही उम्र 6 साल तक बढ़ जाती है। अगर आप सिगरेट छोड़ना चाहते हैं तो स्वामी रामदेव से जानिए सिगरेट छोड़ने के उपाय।
तंबाकू का जहर पैदा करता है ये बीमारी
- हार्ट प्रॉब्लम
- शुगर
- लंग्स प्रॉब्लम
- माइग्रेन
- एंग्जाइटी
- डिप्रेशन
टॉक्सिंस आउट कर बॉडी को डिटॉक्स करें
- अलसी
- ब्लूबेरी
- पालक
- बादाम
- अखरोट
- काजू
सिगरेट छुड़ाने में कारगर पाउडर
- हल्दी
- अजवाइन
- लौंग
- कपूर
- काली मिर्च
- सेंधा नमक
- बबूल की छाल
- पिपरमिंट
नशा छुड़ाने में कारगर माउथ फ्रेशनर
- लौंग
- सौंफ
- इलायची
- मुलेठी
- दालचीनी
- धनिया
नशा छुड़ाने में कारगर
- अजवाइन अर्क
- 250 ग्राम अजवाइन
- 1 लीटर पानी में पकाएं
- खाने के बाद अर्क पीएं
तंबाकू छुड़ाने के लिए आजमाएं
- खसखस
- मखाना
- केसर
- हींग
- मेथी
- हरड़
- छुहारा
- अजवाइन
- अनार
- नींबू
- गाजर
- अदरक
- पालक
- ऑरेंज
Latest Health News