सर्दियों में जब थोड़ी बहुत तबीयत खराब होती है, उस समय लोग सावधानी नहीं बरतते जिसकी वजह से बाद में उन्हें डॉक्टर के चक्कर लगाने पड़ते हैं। शरीर में इस तरह के लक्षण दिखाई देने पर आपको तुरंत अलर्ट हो जाना चाहिए वरना आपकी सेहत बुरी तरह से प्रभावित हो सकती है। आज हम आपको कुछ ऐसे लक्षणों के बारे में बताएंगे, जो इस बात की तरफ इशारा करते हैं कि आपको ठंड लग गई है और उसके बाद आपको तुरंत कुछ टिप्स को फॉलो करना शुरू कर देना चाहिए।
शरीर को लग गई है ठंड- गले में खराश महसूस होना इस बात का संकेत है कि शरीर को ठंड लग गई है। इसके अलावा सर्दी लगने पर नाक बंद हो सकती है या फिर नाक बहने लगती है या फिर लगातार छींक भी आ सकती है। सूखी या बलगम वाली खांसी होने पर भी सावधान हो जाना चाहिए। ये सभी लक्षण ठंड लगने की संभावना को काफी हद तक बढ़ा सकते हैं।
गौर करने वाले लक्षण- ठंड लगने की वजह से शरीर में जकड़न या फिर दर्द भी महसूस हो सकता है। इसके अलावा जरूरी नहीं है कि सिर में होने वाला हल्का दर्द मामूली ही हो। आंखों से पानी आना, शरीर में कंपकंपी महसूस होना, रोंगटे खड़े होना, सर्दी लगने के कुछ कॉमन लक्षण हो सकते हैं। कमजोरी और थकान भी ठंड लगने का संकेत हो सकते हैं।
जरूरी है सावधानी बरतना- अगर आपको इस तरह के लक्षण एक साथ दिखाई दें, तो आपको कुछ टिप्स को जरूर फॉलो करना चाहिए जिससे आपको डॉक्टर के पास जाने की जरूरत न पड़े। खूब आराम करें और सोएं जिससे आपकी बॉडी और माइंड रिलैक्स महसूस कर पाए। ज्यादा पानी पिएं, चाय पिएं और सूप का सेवन करें। तबीयत न बिगड़े, इसके लिए भाप और नमक के पानी से गरारे जरूर करें। अगर सभी टिप्स को फॉलो करने के बाद भी तबीयत नहीं सुधर पा रही हो, तो डॉक्टर से कंसल्ट करें।
डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। सेहत से जुड़े किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने या किसी भी बीमारी से संबंधित कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।
Latest Health News