A
Hindi News हेल्थ शहद में मिलाएं चुटकी भर काली मिर्च पाउडर, रोज कैसे करें सेवन, कि सर्दी-खांसी-जुकाम न हो

शहद में मिलाएं चुटकी भर काली मिर्च पाउडर, रोज कैसे करें सेवन, कि सर्दी-खांसी-जुकाम न हो

Black pepper with honey: क्या आप जानते हैं कि औषधीय गुणों से भरपूर शहद और काली मिर्च का मिक्सचर आपकी सेहत के लिए कितना ज्यादा फायदेमंद साबित हो सकता है?

शहद-काली मिर्च के फायदे- India TV Hindi Image Source : FREEPIK शहद-काली मिर्च के फायदे

क्या आपने कभी शहद और काली मिर्च का मिश्रण खाया है? अगर नहीं, तो इस मिक्सचर के कमाल के हेल्थ बेनिफिट्स के बारे में जानने के बाद आप भी इसका सेवन करना शुरू कर देंगे। अगर आप सही मात्रा में और सही तरीके से पोषक तत्वों से भरपूर इस मिश्रण को अपने डाइट प्लान में शामिल करते हैं, तो आप सेहत से जुड़ी कई समस्याओं से बच सकते हैं। आइए पहले शहद और काली मिर्च को कंज्यूम करने के सही तरीके के बारे में जानकारी हासिल करते हैं।

कैसे करना चाहिए सेवन- सबसे पहले एक कटोरी में एक चम्मच शहद निकाल लीजिए। शहद शुद्ध होना चाहिए। अब इसी कटोरी में एक चुटकी काली मिर्च पाउडर भी निकाल लीजिए। आपको इन दोनों नेचुरल चीजों को अच्छी तरह से मिक्स कर लेना है। बेहतर परिणाम हासिल करने के लिए सुबह-सुबह खाली पेट या फिर रात में सोने से पहले इस मिक्सचर को कंज्यूम किया जा सकता है। महज कुछ ही दिनों में आपको खुद-ब-खुद पॉजिटिव असर दिखाई देने लगेगा।

मिलेंगे फायदे ही फायदे- शहद और काली मिर्च में मौजूद तमाम पोषक तत्व सर्दी, खांसी, जुकाम, गले की खराश और बलगम जैसी समस्याओं से छुटकारा दिलाने में कारगर साबित हो सकते हैं। दादी-नानी के जमाने से शहद और काली मिर्च के मिश्रण को इम्यूनिटी के लिए काफी ज्यादा फायदेमंद माना जाता रहा है। इतना ही नहीं, वेट लॉस जर्नी को आसान बनाने के लिए भी इस मिक्सचर को डाइट प्लान का हिस्सा बनाया जा सकता है।

गौर करने वाली बात- क्या आप जानते हैं कि डाइजेशन को सुधारने के लिए भी शहद और काली मिर्च के मिश्रण का सेवन किया जा सकता है? इसके अलावा अगर आप शरीर को डिटॉक्स करना चाहते हैं, तो भी इस मिक्सचर को कंज्यूम कर सकते हैं। ध्यान रहे कि आपको लिमिट में रहकर ही इस मिक्सचर को कंज्यूम करना है वरना आपकी सेहत पर पॉजिटिव की जगह नेगेटिव असर पड़ सकता है।

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। सेहत से जुड़े किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने या किसी भी बीमारी से संबंधित कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

Latest Health News