A
  1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. विटामिन बी12 की कमी पूरी करने के लिए पीएं ये ड्रिंक, गट हेल्थ में होगा सुधार, बिना झंझट के घर में तैयार करें

विटामिन बी12 की कमी पूरी करने के लिए पीएं ये ड्रिंक, गट हेल्थ में होगा सुधार, बिना झंझट के घर में तैयार करें

Vitamin B12 Drink: शरीर में विटामिन बी12 और कैल्शियम की कमी हो रही है तो इसके लिए आयुर्वेद में खास ड्रिंक है। इसे आप घर में आसानी से तैयार कर सकते हैं। हफ्ते में 2 बार इस ड्रिंक को पीने से विटामिन बी12 की कमी दूर होने लगेगी।

विटामिन बी12 की कमी के लिए क्या पीएं- India TV Hindi
Image Source : INDIA TV विटामिन बी12 की कमी के लिए क्या पीएं

शाकाहारी लोग विटामिन बी12 की कमी से सबसे ज्यादा परेशान रहते हैं। भारत में बड़ी संख्या में ऐसे लोग हैं जिनका विटामिन बी12 लो पाया जाता है। कई बार लोगों में पोषण की कमी हो जाती है, जिससे शरीर में कमजोरी, थकान और दूसरी बीमारियां घर करने लगती हैं। कैल्शियम की कमी से हड्डियों पर बुरा असर होता है। वहीं अगर गट हेल्थ ठीक नहीं है तो कुछ भी खा लो शरीर को नहीं लगता है। इन सारी समस्याओं को दूर करने के लिए आयुर्वेद में एक खास ड्रिंक की बात की जाती है। जिसे आयुर्वेदिक डॉक्टर आचार्य मनीष ने लोगों को बताया है। इस ड्रिंक को पीने से शरीर में विटामिन बी12 की कमी पूरी होगी और कैल्शियम भी भरपूर मिलेगा। आइये जानते हैं इसे कैसे तैयार किया जाता है।

इस ड्रिंक को बनाने के लिए आपको मुख्य रूप से तरबूज के बीज लेने होंगे। तरबूज के बीज किसी भी स्टोर पर या ऑनलाइन मिल जाते हैं। तरबूज के बीज को कुछ लोग मगज के बीज भी बोलते हैं। शाकाहारी लोगों में विटामिन बी12 और कैल्शियम की कमी को पूरा करने के लिए ये बीज बहुत अच्छे माने जाते हैं। शरीर में विटामिन बी12 की कमी हो रही है। पेट ठीक नहीं है, गट बैक्टीरिया बढ़ाने हैं तो इसके लिए मल्टीविटामिन लेने की बजाय आप घर में एकदम आसानी से बनने वाली ड्रिंक तैयार कर लें।

विटामिन बी12 बढ़ाने के लिए ड्रिंक

इसके लिए आपको 250 ग्राम तरबूज के बीज लेने हैं। बीज को चार गुना पानी में रातभर भिगोकर रख दें। सुबह गिरी को निकालकर मिक्सी में पीसकर इसका पेस्ट बना लें। अब इसे धीमी आंच पर गाढ़ा होने तक पकाएं। इसे ठंडा करें और इसमें नमक, जीरा पाउडर, पुदीना, धनिया पत्ती डालकर एक बार फिर से पीस लें। इस पेस्ट जमने जितना पतला कर लें। इसे आइस क्यूब ट्रे में डालकर फ्रिज में जमा दें। आपका कैल्शियम, प्रोटीन और विटामिन बी12 का खजाना बनकर तैयार है। हफ्ते में 2 बार इसे जरूर खाएं। जमी हुई आइस क्यूब को आप आधा गिलास पानी में डालें और घोलकर पी जाएं।

Disclaimer: (इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। सेहत से जुड़े किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने या किसी भी बीमारी से संबंधित कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।)

 

Latest Health News