1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. सुबह नहीं इस वक्त कराना चाहिए बच्चों को टूथूब्रश, दांतों में कीड़ा लगने, सड़न और खराब होने से बचा सकते हैं

सुबह नहीं इस वक्त कराना चाहिए बच्चों को टूथूब्रश, दांतों में कीड़ा लगने, सड़न और खराब होने से बचा सकते हैं

How To Protect Kids Teeth From Tooth Decay Cavity: आजकल बच्चों में दांतों की समस्या बहुत बढ़ गई है। जिसकी बड़ी वजह डॉक्टर्स लाइफस्टाइल और ब्रश करने के तरीके को मानते हैं। डॉक्टर्स की मानें तो बच्चों को सुबह नहीं बल्कि इस वक्त ब्रश कराना चाहिए।

बच्चों के दांतों को खराब होने से कैसे बचाएं- India TV Hindi
Image Source : FREEPIK बच्चों के दांतों को खराब होने से कैसे बचाएं

इन दिनों बच्चों के दांत सबसे ज्यादा खराब हो रहे हैं। हर दूसरे बच्चे को दांतों से जुड़ी समस्याएं हो रही हैं। किसी के दांत झड़ रहे हैं तो किसी को कैविटी ने परेशान किया हुआ है। आम भाषा में लोग इसकी वजह ज्यादा चॉकलेट और मीठा खाने को मानते हैं, लेकिन डॉक्टर्स की मानें तो ऐसा होने के पीछे एक बड़ा कारण बच्चों को बॉटल फीड करना है। खासतौर से जो बच्चे रात में दूध पीते हैं उनके मुंह में दूध लगा रह जाता है। जिसकी वजह से मिल्क टीथ में टूथ डीके की समस्या होने लगती है। लंबे समय तक मुंह में बैक्टीरिया रहने के कारण दांतों की सड़न शुरु हो जाती है, जो दांतों की सतह यानि इनेमल पर हमला करते हैं। इसके लिए आपको बच्चे को कुल्ला और ब्रश कराने का नियम जरूर पता होना चाहिए। इससे बच्चों के दांतों को खराब होने से बचाया जा सकता है।

बेबी बॉटल डीके, ब्रेस्ट फीडिंग प्रोब्लम्स होना आम हो गया है। 15 से 18 महीने के बच्चों में भी दांतों में सड़न पैदा हो रही है। इसका बड़ा कारण बबी बॉटल फीड को माना जा रहा है। बच्चे के मुंह में दूध लगा रह जाता है। जिसकी वजह से बैक्टीरिया पैदा होने लगते हैं।  

इस वक्त जरूर करवाना चाहिए बच्चों को ब्रश

डॉक्टर्स की मानें तो बच्चों के दांतों को खराब होने से बचाने के लिए दिन में 2 बार ब्रश कराना जरूरी है। ज्यादातर लोग सुबह और रात में बच्चों को ब्रश कराते हैं जो गलत तरीका है। बच्चों को रात में सोने से पहले ब्रश कराना अच्छा है, लेकिन सुबह ब्रश कराना कोई जरूरी नहीं है। इसकी बजाय नाश्ता करने के बाद या खाना खाने के बाद ब्रश कराना चाहिए। डॉक्टर्स का कहना है कि बच्चों को हर मील यानि खाने के बाद दांतों को साफ कराना चाहिए। अगर हर बार ब्रश नहीं करवा सकते हैं तो बच्चों के दांतों को पानी से जरूर साफ करवाएं। बच्चों को कुछ भी खाने के बाद पानी से कुल्ला करवाने की आदत बनाएं। इससे दांतों में खाना फंसा नहीं रहेगा और दांतों में सड़न होने से बचाया जा सकेगा।       

बच्चों के दांतों को सड़ने से कैसे बचाएं

  • रात में बच्चों को खाने के बाद ब्रश जरूर करवाएं। 
  • जब भी बच्चे को कुछ मीठा खिलाएं उन्हें पानी से कुल्ला करवाएं।
  • बच्चो को फ्लोराइड वाला टूथपेट ब्रश करने के लिए दें।
  • खाने के बाद बच्चों को ब्रश करवाने की आदत डालें।
  • दिन में एक बार नमक और पानी से कुल्ला कराएं।

Disclaimer: (इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। सेहत से जुड़े किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने या किसी भी बीमारी से संबंधित कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।)

 

Latest Health News