चेहरे पर किसी भी तरह के दाग-धब्बे दिखने में भद्दे लगते हैं। हर कोई चाहता है कि उसकी त्वचा एकदम साफ हो। लेकिन इसके लिए स्किन का खास ख्याल रखने की जरूरत होती है। लापरवाही बरतने से स्किन पर पैच, काले धब्बे, मुंहासे, कील और पिगमेंटेशन की समस्या बढ़ जाती है। कुछ लोगों के आंखों के नीचे काले घेरे पड़ने लगते हैं तो कई बार माथे के साइड में या आंखों से साइड में स्किन काली हो जाती है। इसे फेशियल एसेंथोसिस कहा जाता है। ऐसा तब होता है जब मेलेनिन की मात्रा अधिक हो जाती है। त्वचा का जो हिस्सा धूप के संपर्क में ज्यादा रहता है वो काला पड़ने लगता है। आइये जानते हैं चेहरे पर काले धब्बे क्यों पड़ते हैं और इन्हें सही करने के लिए क्या उपाय करें?
कुछ लोगों को आपने देखा होगा कि शरीर के दूसरे हिस्सों की तुलना में उनके माथे की त्वचा ज्यादा काली और गहरे रंग की हो जाती है। त्वचा में कालापन आने की समस्या को हाइपरपिग्मेंटेशन कहते हैं। इंस्टाग्राम पर स्किन रोग विशेषज्ञ डॉ जयश्री शरद ने इसके कारणों को बारे में बताया है। जिसमें तेज धूप के संपर्क में रहने के अलावा कई दूसरे कारण भी जिम्मेदार हो सकते हैं।
माथे पर काले दाग होने के कारण
- कुछ लोगों को परफ्यूम से एलर्जी होती है
- कई बार सिर दर्द के लिए इस्तेमाल बाम का असर हो सकता है
- कुछ लोगों में इंसुलिन रेजिस्टेंस इसका कारण बनता है
- रगड़ कर माथे से पसीना पोंछने से भी ऐसा हो सकता है
- धूप में सनस्क्रीन नहीं लगाने से कालापन बढ़ता है
डॉक्टर की सलाह से ही किसी भी घरेलू उपाय का इस्तेमाल करें। क्योंकि ये फेस से जुड़ा मामला है। खूब पानी पीएं। घर से बाहर निकलें तो सनस्क्रीन लगाकर निकलें। 3-4 घंटे में दोबारा सनस्क्रीन अप्लाई करें। फेस को हल्के हाथों से किसी सॉफ्ट कपड़े से ही क्लीन करें।
त्वचा के काले धब्बे कैसे दूर करें
त्वचा पर होने वाले काले धब्बों को दूर करने के लिए आप आलू का रस इस्तेमाल कर सकते हैं। कच्चे आलू को रस लगाने से आपको फायदा होगा। फेस पर टमाटर रगड़ने से भी काले धब्बे कम होते हैं। एलोवेरा स्किन के लिए फायदेमंद है और इससे स्किन टोन एकसमान होती है। जिन लोगों के फेस पर काले पैच हो रहे हैं वो बेसन और दही मिलाकर लगाएं। इससे स्किन का रंग एक जैसा होने लगेगा।
Disclaimer: (इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। सेहत से जुड़े किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने या किसी भी बीमारी से संबंधित कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।)
Latest Health News