1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. खाना खाने के बाद गुब्बारे की तरह फूल जाता है पेट तो आज़माए ये आयुर्वेदिक नुस्खे, गैस और ब्लोटिंग से मिलेगा तुरंत आराम

खाना खाने के बाद गुब्बारे की तरह फूल जाता है पेट तो आज़माए ये आयुर्वेदिक नुस्खे, गैस और ब्लोटिंग से मिलेगा तुरंत आराम

खाना खाने के बाद अगर आप भी गैस या ब्लोटिंग से परेशान हो जाते हैं तो इस समस्या से छुटकारा पाने के लिए आप इन देसी नुस्खों को आज़मा सकते हैं

गैस और ब्लोटिंग के उपाय- India TV Hindi
Image Source : UNSPLASH गैस और ब्लोटिंग के उपाय

खाना खाने के बाद कई लोगों का पेट गुब्बारे की तरह फूल जाता है, गैस ऊपर तक आ जाती है और दिनभर भारीपन महसूसन होता है। डॉक्टर सलीम ज़ैदी अपने यू ट्यूब पेज पर शेयर किये वीडियो में बताते हैं कि पेट की सूजन सिर्फ गैस नहीं होती है। पेट की सूजन के पीछे स्लो डाइजेशन, अंदर फंसी हुई गैस और पेट की मसल्स का टाइट हो जाना ये सभी चीजें मिलकर पेट में गैस बनाती है। ऐसे में अगर खाना खाने के बाद गैस या पेट फूलने की शिकायत होती है तो आप इन कुछ बेहतरीन नुस्खों का इस्तेमाल कर सकते हैं।

गैस ब्लोटिंग होने पर इन देसी नुस्खों को आज़माए:

  • अजवाइन और सौंफ का पानी: अजवाइन का पानी गैस और ब्लोटिंग को कंट्रोल करने में बेहद फायदेमंद है। अजवाइन पेट के लिए बेहद फायदेमंद है इसमें मौजूद थाइमोल नामक एक्टिव इंग्रीडिएंट पाचन क्रिया को मजबूत बनाता है और सौंफ पेट की गर्मी को दूर करता है। आधा चम्मच अजवाइन और एक चम्मच सौंफ को एक गिलास पानी में मिलाकर उबालें और फिर इस पानी को छानकर पिएं।

  • हींग का पानी: हींग का पानी जब पेट फूलकर बहुत टाइट हो जाता है या बहुत ज़्यादा अकड़न या मरोड़ आने लगती है तब आप हींग के पानी का इस्तेमाल कर सकते हैं। एक कप गरम पानी में एक चुटकी हींग के साथ चुटकी भर नमक मिलाकर इसका सेवन करें। हालांकि इसका इस्तेमाल तभी करें जब पेट में बहुत ज़्यादा गैस बनें। साथ ही इसका लगातार इस्तेमाल करने से बचें।

  • जीरा पानी: जीरा पानी पेट के भारीपन के लिए बेहद फायदेमंद है। यह डाइजेस्टिव सिस्टम को एक्टिवेट करता है। एक चम्मच जीरा दो कप पानी में उबाल लें और फिर हल्का गर्म कर इसे पीएं। सुबह खाली पेट इसका सेवन बेहद फायदेमंद होता है।

  • अदरक का पानी: अदरक का पानी पेट की जलन, एसिडिटी और गैस को नियंत्रित करने में बेहद फायदेमंद होता है। इसमें मौजूद जिंजरोल जैसे प्राकृतिक तत्व पाचन क्रिया को तेज करते हैं और पेट फूलने व गैस की समस्या से राहत दिलाते हैं।

इन नुस्खों के अलावा इस बात का भी ध्यान रखें कि खाना खाने के बाद तुरंत बिस्तर पर जाकर सोना नहीं है। तुरंत बेड पर सो जाना या कहीं बैठ जाना जाना पेट में गैस बनाने के लिए मुख्य रूप से ज़िम्मेदार होता हैं। इसलिए, खाना खाने के बाद दस मिनट की वॉक ज़रूर करें।

Disclaimer: (इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। सेहत से जुड़े किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने या किसी भी बीमारी से संबंधित कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है)

Latest Health News