हम सभी दही खाते हैं पर फिर हमें नहीं पता कि दही खाने का सही तरीका असल में है क्या। जैसे कि कुछ लोग दही में चीनी मिलाकर खाते हैं तो कुछ लोग दही में नमक मिलाकर खाते हैं। लेकिन, अगर बात सिर्फ नमक की करें तो क्या दही में नमक मिलाकर (is curd with salt good for health) खाना फायदे है? तो, बता दें कि दही में नमक मिलाकर खाने से ये पेट की मेटाबोलिक गतिविधियों को प्रभावित कर सकता है। इतना ही नहीं ये पेट के गुड और बैड बैक्टीरिया को भी प्रभावित कर सकता है। जिससे हमारा पाचन क्रिया डिस्टर्ब रहता है। तो, आइए जानते हैं दही में नमक मिलाकर खाएं या नहीं। अगर खाएं भी तो, किन स्थितियों में इसे नजरअंदाज करें।
क्या दही में नमक खाना बुरा है?
दही में नमक मिलाकर खाना, दही के गुणों का नुकसान (curd with salt side effects) करता है। ये हम नहीं बल्कि, न्यूट्रिशनिस्ट शिल्पा अग्निहोत्री, डाइट क्लिनिक, नोएडा का कहना है। दरअसल, जब आप दही में नमक मिलाते हैं तो ये इसके गुड बैक्टीरिया का नुकसान करते हैं। इससे हमारे गट बैक्टीरिया को कोई फायदा नहीं मिलता है और मेटिबोलिज्म जैसा का तैसा रह जाता है।
नमक, दही के एसिडिक गुण को बेअसर करता है
दही एक एसिडिक फूड है और नमक इस एसिडिक गुण को बेअसर करने में सहायता करता है, जिससे इसे पचाना आसान हो जाता है। इससे उन लोगों को फायदा मिलता है जो कि दही के विटामिन सी की वजह से इसे खाने से बचते हैं क्योंकि दही खाने से उन्हें एसिडिटी होती है।
Image Source : social curd for health
दही कब और कैसे खाएं?
दही को आप सुबह खाएं और कोशिश करें इसमें नमक और चीनी न मिलाएं। अगर आपको दही खाने से एसिडिटी की दिक्कत होती भी है तो इसमें सेंधा नमक मिला लें। ऐसा करने से आप दही के गुणों को ज्यादा नुकसान भी नहीं होगा और ये आपकी सेहत के लिए फायदेमंद भी रहेगा। तो, इन तमाम कारणों से आपको दही में नमक मिलाकर नहीं खाना चाहिए।
(ये आर्टिकल सामान्य जानकारी के लिए है, किसी भी उपाय को अपनाने से पहले डॉक्टर से परामर्श अवश्य लें)
Latest Health News