1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. खांसी और खराश को दूर करने का जापानी तरीका, खाते ही होगा असर, एक बार अपनाकर देखें ये उपाय

खांसी और खराश को दूर करने का जापानी तरीका, खाते ही होगा असर, एक बार अपनाकर देखें ये उपाय

Cough Khansi Home Remedy: सर्दी खांसी और गले की खराश से परेशान हैं तो एक बार ये जापानी उपाय जरूर करके देखें। प्याज और शहद का ये असरदार नुस्खा गले की खराश और खांसी को दूर भगाने में असरदार साबित हो सकता है।

खांसी दूर भगाने के उपाय- India TV Hindi
Image Source : FREEPIK खांसी दूर भगाने के उपाय

बदलता मौसम बड़ा परेशान करता है। इस मौसम में सर्दी, जुकाम, खांसी और गले की खराश परेशान करती है। एक बार खांसी हो जाए तो खांस-खांसकर लगा दर्द करने लगता है। दवाओं के साथ ऐसे कई घरेलू और असरदार उपाय हैं जिनसे खांसी की समस्या को दूर किया जा सकता है। इससे गले में हो रही खराश भी कम होगी, जिससे खांसी भी कम आएगी। जापान में भी लोग इस नुस्खे को आजमाते हैं। खांसी और गले की खराश को दूर करने के लिए जापानी लोग प्याज और शहद के इस उपाय को अपनाते हैं। इससे बहुत जल्दी गले को आराम मिलता है। अगर आप भी खांसी और गले की खराश से परेशान हैं तो एक बार ये उपाय जरूर करके देख लें।

खांसी और खराश के लिए उपाय

इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को खांसी और गले की खराश को दूर करने का उपाय बताकर पोस्ट किया गया है। जिसमें बताया गया है कि जापान में लोग खांसी दूर भगाने के लिए इसे तरकीब को अपनाते हैं। इसके लिए आप एक मीडियम साइज का प्याज लें और प्याज को बिना काटे ही छील लें। अब प्याज में नीचे की ओर से चाकू की मदद से एक गड्ढा जैसा बना लें। इसमें करीब 2 चम्मच शहद डालें और आधा नींबू का रस निचोड़ दें।

गैस की फ्लेम ऑन करके प्याज को गैस के ऊपर रख दें। अब शहद को हल्का गर्म होने दें और इसमें 2 पिंच सेंधा नमक डाल दें। सेंधा नमक न हो तो आप कोई भी दूसरा नमक भी डाल सकते हैं। इसे हल्का गुनगुना होने पर गैस बंद कर दें। अब इस शहद को गुनगुना ही खा लें। इसके ऊपर आपको पानी नहीं पीना है। ऐसा करने से आपके गले में हो रही खराश और खांसी में काफी आराम पड़ेगा।

खांसी दूर करने के नुस्खे

सर्दी खांसी दूर करने के लिए शहद और सेंधा नमक का ये उपाय भारत में भी लोग अपनाते हैं। आयुर्वेदिक डॉक्टर इसे सर्दी के असर को कम करने में असरदार मानते हैं। इसके लिए आप ऐसे ही किसी बर्तन में शहद को गुनगुना कर लें। अब 2 चम्मच शहद में 1 छोटी चम्मच सेंधा नमक मिलाएं। इसे चाट लें, खांसी और खराश में काफी आराम मिलेगा।

Disclaimer: इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। सेहत से जुड़े किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने या किसी भी बीमारी से संबंधित कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

 

Latest Health News